लाइव न्यूज़ :

देव उठनी एकादशी: कल से शहर में गूंजेगी शहनाई होंगे सभी शुभ काम, जानें विवाह के लिए इस माह कौन सी है उत्तम तिथि

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 7, 2019 08:17 IST

Open in App

लोस सेवा देवउठनी एकादशी के साथ ही शहर में शहनाइयों की गूंज फिर सुनाई देगी. हालांकि लोगों में 7 और 8 नवंबर को एकादशी को लेकर असमंजस है किंतु ज्योतिषियों के अनुसार 8 नवंबर को ही देवउठनी एकादशी मनाई जाएगी. दरअसल 7 नवंबर को सुबह करीब 10 बजे से एकादशी प्रारंभ हो रही है. समापन 8 नवंबर को दोपहर करीब 12:30 बजे से होगा.

8 नवंबर को सूर्यरदय पर एकादशी होने के कारण इसी तिथि को मनाना शुभ होगा. शाम को तुलसी विवाह घर-घर में होगा. इसी तैयारी में श्रद्धालु जुटे हैं. पं. उमेश तिवारी ने बताया कि देवउठनी एकादशी के साथ ही विवाह के शुभ मुहूर्त हैं. इस माह 19, 20, 21, 22, 23, 27, 28 और 29 नवंबर को विवाह के शुभ मुहूर्त हैं.

दिसंबर की बात करें तो 1 से 12 दिसंबर तक विवाह का शुभयोग है. 13 दिसंबर से खरमास शास्त्रों के अनुसार शुक्र तारा के अस्त होने पर विवाह आदि मांगलिक कार्य शुभ नहीं माने जाते. 13 दिसंबर से खरमास का प्रारंभ होगा. इसके साथ ही इस साल विवाह के मुहूर्त 12 दिसंबर तक ही होंगे. 15 जनवरी 2020 को मकर संक्रांति के बाद एक बार पुन: मांगलिक कार्यों का श्रीगणेश होगा.

टॅग्स :देवउठनी एकादशीभगवान विष्णुपूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHolashtak 2026: कब से शुरू हो रहे होलाष्टक? इस अवधि तक रहेगा अशुभ समय; जानें

पूजा पाठHolashtak 2026: कब से शुरू होगा होलाष्टक? जानें इस दौरान क्या करें क्या न करें

पूजा पाठMakar Sankranti 2026: जिजीविषा का उत्प्रेरक पर्व है मकर संक्रांति

पूजा पाठ31 दिसंबर की एकादशी क्यों है खास? जानिए व्रत, पारण और पुण्य का महत्व

पूजा पाठEkadashi 2026 List: नए साल की पहली एकादशी कब है? यहां देखें 2026 में पड़ने वाली सभी एकादशी व्रत की तिथि

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग