लाइव न्यूज़ :

देव दीपावली 2018: 20 लाख दीपों से जगमगाऐंगे काशी के 84 घाट, 50 लाख रुपयों की मिली है मंजूरी

By मेघना वर्मा | Updated: November 19, 2018 10:57 IST

देव दीपावली के इस खास मौके पर मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ मणिकर्णिका घाट स्थित सतुआबाबा आश्रम में षष्‍ठम सतुआबाबा जगदगुरु यमुनाचार्य महाराज की अष्‍टधातु की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे।

Open in App

कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर हर साल पूरे उत्तर भारत में देव दीपावली का पर्व मनाया जाता है। धर्म की नगरी काशी में इसका अलग ही रंग देखने को मिलता है। बनारस के गंगा घाटों पर झिलमिलाते दीयों के बीच मां गंगा की पूजा-अर्चना की जाती है। इस बार 23 नवंबर को पड़ने वाला देव दीपावली का ये उत्सव काशी काशी के लिए भी खास बन गया है। 25 साल बाद इसका नया स्वरूप सिर्फ हमें देखने को मिलेगा।

इस देव दीपावली में काशी के अर्ध्दचंद्राकरा गंगा तट के 84 घाटों पर जगमगाते दीपों के साथ फूलों की विशेष सजावट की जाएगी। गंगा की रेत पर दीये जलाकर रामलीला व श्रीकृष्ण की लीला और झांकिया दिखाई जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार देव दीपावली के इस मौके पर बेटी बचाओ और स्वच्छता अभियान जैसे संदेश भी दिए जाएंगे। 

50 लाख रुपयों की मिली है मंजूरी

इस साल देव दीपावली के इस पर्व को उत्साह और धूम-धाम से मनाने के लिए राज्य सरकार ने 50 लाख रुपये तक की मंजूरी दे दी है। इन रुपयों से घाटों को सजाने का काम किया जाएगा। घाटों पर तैयारी का ये काम इस समय अपने अंतिम चरण में है। वहीं गंगा में चलने वाली बोट और नाव  की भी सज्जा पर ध्यान दिया गया है। 

मुख्यमंत्री होंगे खास मेहमान

इस साल देव दीपावली के मौके पर योगी आदित्यनाथ खास मेहमान होंगे। 23 नवंबर को अलकनंदा क्रूज से वो गंगा भ्रमण करते हुए बनारस के घाटों का अवलोकन करेंगे। योगी आदित्यनाथ राजघाट से अपना दौरा शुरू करेंगे। इसी दिन घाट पर मां गंगा की पूजा-अर्चना भी विशेष रूप से की जाएगी। 

यमुनाचार्य महाराज की प्रतिमा का अनावरण

देव दीपावली के इस खास मौके पर मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ मणिकर्णिका घाट स्थित सतुआबाबा आश्रम में षष्‍ठम सतुआबाबा जगदगुरु यमुनाचार्य महाराज की अष्‍टधातु की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे। साथ ही इस दिन गंगा के घाटों और उसकी रेती पर एक साथ 20 लाख दीपदान किए जाएंगे। जिसके लिए सैकड़ो टन तेल, दीप-बत्ती जुटाने का काम केंद्रीय देव दीपावली समिति ने ले ली है। 

टॅग्स :दिवालीहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल