लाइव न्यूज़ :

Deoghar Har Har Mahadev 2024: महादेव की जयकार और बोल बम के नारे के साथ झुमते हुए किन्नर बाबा धाम रवाना, देखें तस्वीरें और वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: August 9, 2024 16:29 IST

Deoghar Baba Dham Bam Bam bhola, Har Har Mahadev 2024:  खुशी किन्नर ने बताया कि लोग हर साल बाबा को जल चढ़ाते हुए अपने यजमानों के खुश रहने की कामना करती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देDeoghar Baba Dham Bam Bam bhola, Har Har Mahadev 2024: भगवान भोले को जल चढ़ाने के लिए पैदल जा रही हैं।Deoghar Baba Dham Bam Bam bhola, Har Har Mahadev 2024: बाबाधाम जाना बहुत अच्छा लगता है।Deoghar Baba Dham Bam Bam bhola, Har Har Mahadev 2024: सभी किन्नर बाबा धाम के लिए रवाना हुई। 

Deoghar Baba Dham Bam Bam bhola, Har Har Mahadev 2024: सावन के पावन महीना में आम लोग शिव भक्ति में लीन हैं। लाखों की संख्या में कांवड़ियों का जत्था इन दिनों पैदल ही झारखंड के देवघर में स्थित बाबा बैद्यनाथ को जल अर्पित करने जा रहे हैं। देवघर में बाबा बैद्यनाथ प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों और 12 ज्योतिर्लिंग में से एक है। इसी कड़ी में कांवड़ियों के जत्थे में किन्नर भी बड़े पैमाने भगवान भोले को जल चढ़ाने के लिए पैदल जा रही हैं। इन्हीं में से 8 किन्नर पटना सिटी की भी रहने वाली हैं। खुशी किन्नर ने बताया कि वे लोग हर साल बाबा को जल चढ़ाते हुए अपने यजमानों के खुश रहने की कामना करती हैं। पिछले सात साले वे लोग बाबा धाम जाने का काम कर रही हैं। बाबाधाम जाना उन्हें बहुत अच्छा लगता है।

महादेव की जयकार और बोल बम के नारे के साथ झुमते हुए सभी किन्नर बाबा धाम के लिए रवाना हुई। किन्नरों का कहना है कि वो 8 लोग पिछले 7 सालों से बाबा के दरबार में जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपने और अपने परिवार स्वजन के सुख समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना को ले हर कोई भगवान के दरबार में जल चढ़ाने माथा टेकने जाते हैं।

लेकिन हम लोग(किन्नरों) की टोली अपने यजमान के लिए बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने जा रही हैं। इसमें पटना सिटी की रहने वाली खुशी, संध्या, करीना, सोनी, पीहू, जुहि और बॉबी किन्नर सहित 8 किन्नरों की टोली सुल्तानगंज से जल भर मुंगेर कच्ची कांवरिया पथ होते पैदल यात्रा तय करते बाबाधाम जाती हैं।

टॅग्स :भगवान शिवपटनाबिहारझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य