लाइव न्यूज़ :

दिवाली पर जुआ जीतने के लिए ये 10 टोटके, मंत्र उपाय करके सच में मालामाल हो जाते हैं लोग?

By मेघना वर्मा | Updated: October 12, 2019 15:12 IST

Diwali ke Achuk Upay/Totke, Gambling on Diwali: पारंपरिक रूप से जुआं खेलना शुभ माना जाता है लेकिन कानून इसकी इजाजत नहीं देता। सदियों से ये परंपरा चली आ रही है इसीलिए हर साल लोग दिवाली पर पूजा करने के बाद जुएं का खेल खेलते हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देइस बार दिवाली का त्योहार 27 अक्टूबर को पड़ रही है। दिवाली के दिन लोग घरवालों या दोस्तों के साथ मिलकर जुआं खेलते हैं।

दिवाली का त्योहार करीब है। लोगों ने अपने घरों से लेकर साज-समान की तैयारियों की खरीददारी शुरू कर दी है। इस बार दिवाली का त्योहार 27 अक्टूबर को पड़ रही है। दिवाली पर पटाखों और गणेश-लक्ष्मी पूजन के साथ जो एक और चीज सबसे ज्यादा प्रचलित है वो है जुआं। दिवाली के दिन लोग घरवालों या दोस्तों के साथ मिलकर जुआं खेलते हैं। जिसे शास्त्रों में शुभ माना गया है। 

दिवाली पर क्यों खेला जाता है जुआं

बताया गया है कि इस प्रथा की शुरुआत तब  हुई थी जब भगवान शंकर और पार्वती ने जुआं खेला थे। सिर्फ यही नहीं बताया जाता है कि जुएं का जिक्र महाभारत में भी आता है। कहा जाता है कि दुर्योधन ने शकुनि के साथ मिलकर पांडवों से कपट किया था और जुएं में पूरा इंद्रप्रस्थ जीत लिया था। युधिष्ठिर हारते-हारते पत्नी द्रौपदी को भी हार गए।

करवा चौथ Special: यहाँ देखें इस साल के बेस्ट मेहंदी के 10 खूबसूरत डिजाइन

हर साल लोग इस परंपरा को बनाए रखते हैं। देश के ज्यादातर घरों में दिवाली की रात जुएं का खेल चलता है। मगर क्या आप जानते हैं कि दिवाली के दिन लोग टोटके और उपाय से भी ताश की बाजी जीतने की कोशिश करते हैं। आज हम आपको ऐसे ही टोटके बताने जा रहे हैं जिसे करके लोग अक्सर करते दिवाली के दिन करते हैं।

यहाँ देखें: शरद पूर्णिमा पर करेगें ये काम तो बनेगा हर बिगड़ा काम, जरूर पढ़े

दिवाली पर जुएं जीतने के उपाय

1. दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजन में पीली कौड़ियां रखें। ऐसा करने से महालक्ष्मी जल्द प्रसन्न हो जाती हैं। इससे आपकी धन संबंधी सभी परेशानियां खत्म हो जाएगी। सिर्फ यही नहीं आपके पास लक्ष्मी आएंगी भी।

2. दिवाली के दिन या धनतेरस के दिन झाड़ू जरूर खरीदें। इसी झाड़ू से घर की सफाई करें। मगर इस झाड़ू को किसी भी आने वाले मेहमान की नजरों से छिपाकर रखे। कोशिश करें कि झाड़ू को किसी मंदिर में दान में दे दें। 

दिवाली पर जुएं जीतने का मंत्र

1. दिवाली पर पैसे जीतने के लिए और लक्ष्मी को खुश करने के लिए लोग मां लक्ष्मी के मंत्र का भी जाप करते हैं। लोग अक्सर मां लक्ष्मी को मनाने के लिए 'ॐ आं ह्रीं क्रौं श्री श्रिये नम: ममा लक्ष्मी, नाश्य-नाश्य मामृणोत्तीर्ण कुरु-कुरु, सम्पदं वर्धय-वर्धय स्वाहा:। या ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नम: का जाप करते हैं।

2. वहीं लोग दिवाली के दिन लक्ष्मी माता के साथ कुबेर का मंत्र भी पढ़ते  हैं। जिमसें ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय, धन धन्याधिपतये धन धान्य समृद्धि मे देहि दापय स्वाहा। का जाप करते हैं।

दिवाली पर जुएं जीतने के टोटके

1. दिवाली के दिन पीपल के पेड़ के नीचे तेल का दीपक जलाएं। ये दिवाली की रात में किया जाना चाहिए। इस दीपक जलाकर आप चुपचाप लौट जाइए। इसे जलाने के बाद वापिस पलटकर नहीं देखना चाहिए। 

2. दिवाली के दिन सफेद रंग की धोती पहने और उत्तर दिशा में सफेद रंग का सूती आसन बिछाएं। आसन पर स्वर्णाकर्षण गुटिका रखें। उसके सामने तेल का दीपक जलाएं। अब आप एक विद्युत माला लें और 21000 बार ऊं नमों वीर बैताल आकस्मिक धन देहि देहि नम का जप करें। 

अब इन मंत्रों, उपायों और टोटकों का क्या फर्क पड़ता है इस कुछ कहा नहीं जा सकता है। मगर लोग आज भी जुआं खेलने से पहले कुछ टोटके और उपाय जरूर करते हैं ताकि जुआं जीत जाएं। पारंपरिक रूप से जुआं खेलना शुभ माना जाता है लेकिन कानून इसकी इजाजत नहीं देता। सदियों से ये परंपरा चली आ रही है इसीलिए हर साल लोग दिवाली पर पूजा करने के बाद जुएं का खेल खेलते हैं। 

टॅग्स :दिवालीपूजा पाठमंत्रहिंदू त्योहारत्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग