लाइव न्यूज़ :

दारुल उलूम देवबंद का नया फतवा, 'ईद पर गले लगना अच्छा नहीं, इससे बचना चाहिए'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 5, 2019 11:49 IST

मुफ्तियों के अनुसार अगर सामने वाला गले मिलने के लिए आगे बढ़े तो उसे प्यार और विनम्रता के साथ रोक देना चाहिए। यह फतवा अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देईद के मौके पर दारुल उलूम देवबंद के फतवा से विवाददारुल उलूम देवबंद के अनुसार ईद के मौके पर एक-दूसरे से गले मिलना गलत परंपरा हैमुफ्तियों के अनुसार सामने वाला गले मिलने के लिए आगे बढ़े तो उसे रोक देना चाहिए

इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम देवबंद ने अपने एक नये फतवे में कहा है कि ईद के मौके पर एक-दूसरे से गले मिलना गलत परंपरा है और इसे नहीं किया जाना चाहिए। ईद के मौके पर गले मिलना आम परिपाटी रही है। लोग इस मौके पर एक-दूसरे से गले मिलते हैं और बधाई देते हैं। हालांकि, इस नये फतवे ने अलग विवाद छेड़ दिया है। मुफ्ती-ए-करम के बेंच ने भी इस फतवे का समर्थन किया है।

यह फतवा पाकिस्तान की ओर से आये एक पत्र के बाद आया है, जिसमें पूछा गया था कि क्या ईद के मौके पर गले लगना इस्लाम के मुताबिक है। साथ ही यह भी पूछा गया था कि अगर कोई ईद पर गले लगता है तो क्या सामने वाले को भी ऐसा ही करना चाहिए? इस पर दारुल उलूम ने कहा कि ईद पर गले मिलना कहीं भी इतिहास में दर्ज नहीं है। मुफ्तियों के पैनल ने साथ ही कहा कि अगर किसी से बहुत दिन बाद मिल रहे हैं तो उससे गले मिलने में कोई हर्ज नहीं है लेकिन इसे ईद की परंपरा के तौर पर नहीं अपनाया जाना चाहिए।

मुफ्तियों के अनुसार अगर सामने वाला गले मिलने के लिए आगे बढ़े तो उसे प्यार और विनम्रता के साथ रोक देना चाहिए। यह फतवा अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। देवबंदी उलेमा मौलाना कारी साहब गोरा ने कहा कि हजरत मोहम्मद साहब के जीवनकाल में किए गए अमल (कार्यों) में कहीं भी ईद पर गले मिलने का जिक्र नहीं है और ऐसे में सभी मुस्लिमों इससे बचना चाहिए।

इससे पहले भी देवबंद के फतवों पर विवाद रहा है। पिछले साल एक फतवे में कहा गया था कि डिजाइनर बुर्का पहनकर महिलाओं का घर के बाहर निकलना जायज नहीं है। वहीं, इसी साल की शुरुआत में कहा गया था कि किसी कार्यक्रम में सार्वजनिक रूप से पुरुष और महिलाओं का साथ खाना गैर-इस्लामिक है।

गौरतलब है कि आज देश भर में पूरे उत्साह और उमंग के साथ ईद उल-फितर का त्योहार मनाया जा रहा है। इस मौके पर देश भर में मुस्लिम समाज के लोगों ने विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में जाकर नमाज पढ़ी।

दिल्ली के जामा मस्जिद में भी सुबह-सुबह बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए और अल्लाह की इबादत की। साथ ही महाराष्ट्र के मुंबई समेत मध्य प्रदेश के भोपाल शहर में भी ईद मनाते लोगों और खासकर बच्चों की तस्वीरें सामने आईं। लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को 'ईद मुबारक' कहा। 

टॅग्स :ईदफ़तवा
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटEid 2026: सचिन तेंदुलकर से लेकर मोहम्मद सिराज तक, इन क्रिकेटर्स ने ऐसी दी बधाई

ज़रा हटकेजयपुर ईदगाह में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, नमाज के बाद फूल बरसाकर दिया भाईचारे का संदेश

भारतबिहार: ईद के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तोड़ी दशकों पुरानी परंपरा, नहीं पहुंचे ईदगाह, बना चर्चा का विषय

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारतजो लोग बंगाल पर निशाना बनाएंगे नरक में जाएंगे?, ईद-उल-फितर पर सीएम ममता बनर्जी ने कहा- एक ही इरादा, भाजपा को हटाओ और देश बचाओ?, वीडियो

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग