लाइव न्यूज़ :

Christmas 2021: क्रिसमस डे पर इस दिशा में लगाएं क्रिसमस ट्री, होंगे अनेक फायदे

By रुस्तम राणा | Updated: December 20, 2021 14:30 IST

क्रिसमस डे पर क्रिसमस ट्री को सजाया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि प्रभु यीशु के जन्म के समय सभी देवताओं ने सदाबहार वृ्क्ष को सजाया था, तभी से इस वृक्ष को क्रिसमस ट्री के नाम से जाना जाने लगा।

Open in App

'क्रिसमस डे' ईसाई समुदाय का प्रमुख त्योहार है। दुनियाभर में यह त्योहार 25 दिसंबर को बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। लेकिन कोरोना वायरस के चलते पिछले वर्ष इस त्योहार की रौनक फीकी पड़ गई थी और इस साल भी इस पर्व पर ओमीक्रोन का ग्रहण लग सकता है। सेंटा क्लॉज का गिफ्ट और रंग-बिरंगी लाइटों से सजा क्रिसमस ट्री इस पर्व की खास रौनक होती है। 

क्रिसमस डे पर सजाया जाता है क्रिसमस ट्री

ईसाई समुदाय की मान्यता के अनुसार, प्रभु यीशु मसीह के जन्म के प्रतीक के तौर पर हर साल क्रिसमस पर्व मनाया जाता है। क्रिसमस डे पर क्रिसमस ट्री को सजाया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि प्रभु यीशु के जन्म के समय सभी देवताओं ने सदाबहार वृ्क्ष को सजाया था, तभी से इस वृक्ष को क्रिसमस ट्री के नाम से जाना जाने लगा। 

भाग्य में होती है वृद्धि

क्रिसमस ट्री को लेकर ऐसी भी मान्यता है कि इसे घर पर लगाने से भाग्य में वृद्धि होती है और कई अन्य तरह के लाभ भी प्राप्त होते हैं। दरअसल क्रिसमस डे के दिन क्रिसमस ट्री में घंटियां, गुब्बारे, लाइट्स से सजाया जाता है। मान्यता है कि यह इसके प्रभाव से लोगों का सोया भाग्य जाग जाता है। इसके प्रभाव से घर में परिजनों के बीच प्रेम भाव बना रहता है। 

नकारात्मक ऊर्जा को करता है समाप्त

क्रिसमस ट्री का वास्तु उपाय के लिए भी प्रयोग किया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जिस घर में क्रिसमस ट्री होता है उस घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती है। यह पेड़ घर की नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में परिवर्तित करने का भी काम करता है। माना जाता है कि क्रिसमस ट्री को मोमबत्ती से सजाने से घर में बच्चों की उम्र लंबी होती है। मोमबत्ती की रोशनी से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

इस दिशा में लगाएं क्रिसमस ट्री

घर में क्रिसमस ट्री कहां लगाना चाहिए? यह बात भी ध्यान देने योग्य है। आपको क्रिसमस ट्री हमेशा ही घर के उत्तर में लगाना चाहिए। अगर इस दिशा में संभव न हो पाए तो आपको यह पेड़ उत्तर पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। ये दोनों ही दिशाएं शुभ दिशाएं होती हैं। इसे घर के मुख्य दरवाजे के सामने कभी नहीं लगाना चाहिए। 

टॅग्स :क्रिसमसवास्तु टिप्स इन हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHoli 2026: होली से पहले घर से निकाल दें ये चीजें, वरना सुख-शांति होगी भंग; पूरी जानकारी यहां

भारतAAP अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा, इस बार सांता क्लॉज सच में नाराज हैं

बॉलीवुड चुस्कीBollywood Christmas 2025: तमन्ना भाटिया, ख़ुशी कपूर, कार्तिक आर्यन, सोनाक्षी और शिल्पा शेट्टी ने ऐसे सेलीब्रेट किया क्रिसमस

भारतDelhi: क्रिसमस और नए साल के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 20,000 पुलिसकर्मी तैनात

कारोबारStock Market Holiday Today: क्रिसमस डे पर आज बंद रहेंगे शेयर बाजार, BSE, NSE पर नहीं होगी ट्रेडिंग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य