छठ पूजा 2018: जानें नहाय खाय, खरना, पहले-दूसरे अर्घ्य की तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त

By गुलनीत कौर | Updated: November 9, 2018 11:50 IST2018-11-09T11:50:31+5:302018-11-09T11:50:31+5:30

Chhath Puja 2018: छठ पूजा को मुख्य रूप से बिहार के लोग ही मनाते हैं। बिहार के बाद पड़ोसी देश नेपाल में भी यह पर्व बड़े आयोजन के साथ मनाया जाता है।

Chhath Puja 2018: Dates, significance, Puja Vidhi, Shubh Muhurat, Nahay Khay, Kharna, Sandhya Arghya, Arghya date and time | छठ पूजा 2018: जानें नहाय खाय, खरना, पहले-दूसरे अर्घ्य की तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त

छठ पूजा 2018

हिन्दू पंचांग के अनुसार कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि यानी दिवाली से ठीक 6 दिन बाद छठ पूजा का पर्व मनाया जाता है। इस बार यह पर्व 13 नवंबर को है लेकिन 2 दिन पहले 11 नवंबर को छठ पूजा का नहाय खाय से शुभारम्भ हो जाएगा। हर साल अक्टूबर से नवंबर के बीच ही भगवान सूर्य और छठ मैया को समर्पित यह पर्व बिहार और उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया जाता है। 

छठ पूजा को मुख्य रूप से बिहार के लोग ही मनाते हैं। बिहार के बाद पड़ोसी देश नेपाल में भी यह पर्व बड़े आयोजन के साथ मनाया जाता है। धीरे धीरे इस पर्व की प्रसिद्धि के साथ यह पर्व उत्तर भारत के कई राज्यों में मनाया जा रहा है। छठ पूजा में सूर्य देव, छठ मैया और पवित्र नदियों का विशेष महत्व होता है।

छठ पूजा 2018 तिथि

पहला दिन

11 नवंबर, दिन रविवार को छठ पूजा का प्रथम दिन है जिसे नहाय खाय के नाम से जानते हैं
सूर्योदय: 06:44
सूर्यास्त: 18:01
इस दिन से छठ पूजा का पर्व प्रारंभ हो जाता है

दूसरा दिन

12 नवंबर, दिन सोमवार को छठ पूजा का दूसरे दिन है जिसे 'खारना' के नाम से जाना जाता है। इसदिन सूर्योदय से सूर्यास्त लेकर सूर्यास्त तक अन्न और जल दोनों का त्याग करके उपवास किया जाता है।
सूर्योदय: 06:44
सूर्यास्त: 18:01
दूसरे दिन के अंत में खीर और रोटी का प्रसाद बनाया जाता है। इसे व्रत करने वाले से लेकर परिवार के सभी लोगों में बांटा जाता है। रात में चांद को जल भी दिया जाता है।

तीसरा दिन

तीसरे दिन (13 नवंबर) को संध्या समय में सूर्य देवता को पहला अर्घ्य दिया जाता है। इसदिन भी पूरे दिन का उपवास किया जाता है।
सूर्योदय: 06:45
सूर्यास्त: 18:01
तीसरे दिन शाम को सूर्यास्त से पहले सूर्य देवता को छठ पूजा का पहला अर्घ्य दिया जाता है।

यह भी पढ़ें: भोजपुरी सिंगर आम्रपाली के छठ मैया गीत ने YouTube पर लगाई आग, 20 लाख लोगों ने किया पसंद

चौथा दिन

यह छठ पूजा का अंतिम दिना होता है। 14 नवंबर, दिन बुधवार की सुबह सूर्य देवता को अर्घ्य दिया जाएगा। यह छठ पूजा का दूसरा अर्घ्य होता है जिसके बाद 36 घंटे के लंबे उपवास का समापन हो जाता है।
सूर्योदय: 06:45
सूर्यास्त: 18:00

English summary :
Chhath is an ancient Hindu Vedic festival. Six days after Diwali, Chhath Puja is celebrated. This year Chhath Puja is on 13th and 14th November, But Chhath Puja Vidhi will start from Nahaye Khaye i.e. on 11th November. In Chhath Puja 2018 arghya is offered to the setting and rising sun. Worship of Chhathi Maiya (Chhath Puja) is done mainly in Indian states of Bihar, Jharkhand, Odisha, Uttar Pradesh and West Bengal.


Web Title: Chhath Puja 2018: Dates, significance, Puja Vidhi, Shubh Muhurat, Nahay Khay, Kharna, Sandhya Arghya, Arghya date and time

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे