लाइव न्यूज़ :

चंद्रग्रहण 2022: कार्तिक पूर्णिमा पर लगेगा चंद्रग्रहण, 4 घंटे 19 मिनट रहेगी अवधि, जानें समय और सूतक काल

By बृजेश परमार | Updated: November 6, 2022 18:57 IST

ग्रहण का प्रारम्भ दोपहर 02:38:05 पर मध्य की स्थिति दोपहर 04:29:1 एवं मोक्ष सांय 06:19:02 पर होगा। मध्य की स्थिति में चन्द्रमा का 100 प्रतिशत भाग पृथ्वी के छाया क्षेत्र में हो जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देग्रहण का प्रारम्भ दोपहर 02:38:05 पर मध्य की स्थिति दोपहर 04:29:1 एवं मोक्ष सांय 06:19:02 पर होगामध्य की स्थिति में चन्द्रमा का 100 प्रतिशत भाग पृथ्वी के छाया क्षेत्र में हो जाएगाचंद्र ग्रहण की अवधि 04 घण्टे 19 मिनट तक रहेगी

उज्जैन: कार्तिक पूर्णिमा यानी मंगलवार 08 नवंबर को पूर्ण चन्द्र ग्रहण होगा। ग्रहण का प्रारम्भ दोपहर 02:38:05 पर मध्य की स्थिति दोपहर 04:29:1 एवं मोक्ष सांय 06:19:02 पर होगा। मध्य की स्थिति में चन्द्रमा का 100 प्रतिशत भाग पृथ्वी के छाया क्षेत्र में हो जाएगा। वास्तव में पूर्ण चन्द्रग्रहण की स्थिति में चन्द्रमा पृथ्वी के छाया क्षेत्र में होने के कारण मध्यम लाल वर्ण का हो जाता है। ग्रहण की अवधि 04 घण्टे 19 मिनट तक रहेगी।

शासकीय जीवाजी वेधशाला अधीक्षक डॉ राजेन्द्र प्रसाद गुप्त के अनुसार ग्रहण उत्तरी एवं दक्षिणी अमेरिका, आस्ट्रेलिया, एशिया, उत्तरी प्रशांत महासागर, हिन्द महासागर में दृश्य होगा। भारत के पूर्वी भाग (कोलकाता, कोहिमा, पटना, पुरी, रांची, इम्फाल आदि) में चन्द्रोदय पूर्णता समय सायं 5:12 बजे से पूर्व होने कारण पूर्ण चन्द्रग्रहण देखा जा सकेगा। 

शेष सम्पूर्ण भारत में चन्द्रोदय की स्थिति के अनुसार आंशिक चन्द्रग्रहण ही दृश्य होगा। भोपाल में चन्द्रोदय सांय 05:36 पर होने के कारण सायं 6:19 बजे तक केवल 43 मिनट ही आंशिक चन्द्रग्रहण दृश्य होगा। उज्जैन में चन्द्रोदय सांय 05:43 पर होने के कारण सायं 6:19 बजे तक केवल 36 मिनट ही आंशिक चन्द्रग्रहण दृश्य होगा । 

डॉ गुप्त ने बताया कि पूर्ण चन्द्रग्रहण उस समय होता है जब पृथ्वी, सूर्य और चन्द्रमा, के बीच में आती है जिससे सूर्य का प्रकाश चन्द्रमा तक नहीं पहुंच पाता। जिससे पूर्णता के समय हमें चन्द्रमा मध्यम लाल वर्ण का दिखाई देता है। इस प्रकार होने वाला ग्रहण पूर्ण चन्द्र ग्रहण कहलाता है। 

चन्द्रग्रहण को हम कोरी आंखों या टेलीस्कोप/बाइनोक्युलर से देख सकते हैं। पूर्वी भारत को छोड़कर देश के अधिकांश भागों में चन्द्रोदय एवं ग्रहण समाप्ति के समय में ज्यादा अंतर न होने के कारण हम अल्प समय के लिए आंशिक चन्द्रग्रहण ही देख सकेंगे।

टॅग्स :चन्द्रग्रहणपूर्णिमा
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठApril 2026 Full Moon: क्यों खास है इस बार की चैत्र पूर्णिमा? आसमान में दिखेगा 'पिंक मून', जानें दिखने का सही समय

पूजा पाठPunrima April 2026: चैत्र पूर्णिमा में दिखाई देगा 'पिंक मून', जानें तारीख, समय और महत्व के बारे में

भारतChandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्रग्रहण हुआ समाप्त, जानें ग्रहण के बाद क्या करें

पूजा पाठसाल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण खत्म, भारत के कई शहरों में दिखा, वीडियो

पूजा पाठChandra Grahan 2026: आज चंद्र ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए अपनी राशि अनुसार करें ये बेहद आसान उपाय

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल