लाइव न्यूज़ :

Chandra Grahan 2021: चंद्रग्रहण के बुरे प्रभाव से बचना है तो राशि के अनुसार अवश्य करें ये उपाय

By रुस्तम राणा | Updated: November 18, 2021 15:18 IST

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, उपछाया चंद्रग्रहण वृष राशि और कृत्तिका नक्षत्र में लग रहा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, ग्रहण एक अशुभ अवधि होती है, इसके बुरे प्रभाव से बचने की सलाह दी जाती है।

Open in App

चंद्रग्रहण कार्तिक पूर्णिमा तिथि यानी 19 नवंबर को लग रहा है। यह साल का आखिरी चंद्रग्रहण होगा, जो उपछाया रूप में लगेगा। इस ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा। लेकिन सभी राशियों पर ग्रहण का प्रभाव जरूर लगेगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, यह उपछाया चंद्रग्रहण वृष राशि और कृत्तिका नक्षत्र में लग रहा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, ग्रहण एक अशुभ अवधि होती है, इसके बुरे प्रभाव से बचने की सलाह दी जाती है। ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए आप अपनी राशि के अनुसार उपाय कर सकते हैं।  

चंद्रग्रहण पर मेष राशि के उपाय

आपको ग्रहण के वक्‍त हनुमानजी की पूजा करनी चाहिए और सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए। ग्रहण की समाप्ति के बाद मंदिर को साफ-सुथरा करके हनुमानजी के सामने चमेली के तेल का दीपक जलाएं।

चंद्रग्रहण पर वृषभ राशि के उपाय

आपको ग्रहण के वक्‍त भगवान शिव का नाम जपना चाहिए और महामृत्‍युंजय मंत्र पढ़ते रहना चाहिए। 

चंद्रग्रहण पर मिथुन राशि के उपाय

आपको ग्रहण के दौरान ऊं नमो नारायणाय नमः का जप करते रहना चाहिए।  

चंद्रग्रहण पर कर्क राशि के उपाय

चंद्रग्रहण के बाद सफेद वस्‍तुओं का दान करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी धन की समस्‍या दूर हो सकती है। 

चंद्रग्रहण पर सिंह राशि के उपाय

आपको चंद्रग्रहण के दौरान लगातार आदित्‍य हृदय स्रोत का पाठ करते रहना चाहिए। बाद में गेहूं का दान करना चाहिए। 

चंद्रग्रहण पर कन्‍या राशि के उपाय

आपको ग्रहण के दौरान दुर्गा सप्‍तशती का पाठ करते रहना चाहिए। इससे आपके ऊपर बुरे प्रभाव कम होंगे। 

चंद्रग्रहण पर तुला राशि के उपाय

आपको ग्रहण के वक्‍त बीज मंत्र ऊं क्रीं कालिके स्वाहा का लगातार जाप करना चाहिए। 

चंद्रग्रहण पर वृश्चिक राशि के उपाय

उपाय के तौर पर आपको हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।

चंद्रग्रहण पर धनु राशि के उपाय

हनुमान चालीसा ग्रहण के वक्‍त करना अच्‍छा होगा।

चंद्रग्रहण पर मकर राशि के उपाय

उपाय के तौर पर आपको ओम नम: शिवाय मंत्र का जप करना चाहिए।

चंद्रग्रहण पर कुंभ राशि के उपाय

उपाय के तौर पर आपको शनिदेव की उपासना करनी चाहिए और काली वस्‍तुओं का दान करना चाहिए।

चंद्रग्रहण पर मीन राशि के उपाय

आपको ग्रहण के वक्‍त विष्णु सहस्रनाम का पाठ निरंतर करते रहना चाहिए।

टॅग्स :चन्द्रग्रहणज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स