लाइव न्यूज़ :

Lunar Eclipse 2020: चंद्रग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं के लिए इन चार बातों का ध्यान रखना जरूरी

By गुणातीत ओझा | Updated: July 5, 2020 06:05 IST

आज गुरु पूर्णिमा के दिन साल का तीसरा चंद्र ग्रहण लग रहा है। चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानियां बरतनी चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देआज गुरु पूर्णिमा के दिन ही साल का तीसरा चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। इस बार भी उपच्छाया चंद्रग्रहण लग रहा है जो कि भारत में दिखाई नहीं देगा।चंद्रग्रहण सुबह 8 बजकर 38 मिनट पर शुरू होगा, 09 बजकर 59 मिनट में यह परमग्रास में होगा और 11 बजकर 21 मिनट पर समाप्त हो जाएगा।

Chandra Grahan 2020: आज गुरु पूर्णिमा के दिन ही साल का तीसरा चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। इस बार भी उपच्छाया चंद्रग्रहण लग रहा है जो कि भारत में दिखाई नहीं देगा। चंद्रग्रहण सुबह 8 बजकर 38 मिनट पर शुरू होगा, 09 बजकर 59 मिनट में यह परमग्रास में होगा और 11 बजकर 21 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। चंद्रग्रहण की अवधि 2 घंटा 43 मिनट और 24 सेकेंड होगी। चंद्रग्रहण अमेरिका, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया के हिस्सों में दिखाई देगा। भारत में दिखाई न देने के कारण यहां पर ग्रहण का सूतक काल भी प्रभावी नहीं होगा। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो भारत में ग्रहण का अशुभ प्रभाव भी नहीं होगा। शास्त्रों में ग्रहण के दौरान खासकर गर्भवती महिलाओं को कुछ विशेष सावधानियां बरतने को कहा गया है। आइए आपको बताते हैं ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को क्या-क्या सावधानी बरतनी चाहिए...

चंद्र ग्रहण के दौरान बरतें ये सावधानी

ग्रहण काल में गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। मान्यता है कि ग्रहण के बुरे प्रभाव से गर्भ में पल रहे शिशु के शरीर पर नकारात्मक असर पड़ता है।

गर्भवती महिलाओं को कुछ चीजों के इस्तेमाल से बचना चाहिए

चंग्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को ग्रहण को घर से बाहर न निकलने के साथ-साथ, चाकू-छुरी या तेज धार वाले हथियार को छूना तक नहीं चाहिए। ऐसा करने से गर्भ में पल रहे शिशु के शरीर पर बुरा असर पड़ सकता है। ग्रहण के दौरान सिलाई-कढ़ाई भी नहीं करनी चाहिए।

घर की खिड़कियां बंद रखनी चाहिए

चंद्र ग्रहण के दौरान घर की खिड़कियों को बंद रखना चाहिए। साथ ही अखबारों या मोटे पर्दों से खिड़कियों को ढक देना चाहिए, जिससे कि ग्रहण की किरण घर में न आ सके। ग्रहण के दौरान या पहले भोजन बना हुआ है तो उसका सेवन नहीं करना चाहिए। उसमें तुलसी के पत्ते डालकर उसे शुद्ध कर लेना चाहिए। ग्रहण के समाप्ति के बाद स्नान-ध्यान कर घर में गंगाजल छिड़कना चाहिए, इसके बाद ही भोजन ग्रहण करना चाहिए।

ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को करना चाहिए ये काम

ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को भगवान का ध्यान करना चाहिए। ग्रहण काल में मंत्रों का जाप करना चाहिए। गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के समय अपने पास एक नारियल रखना चाहिए। नारियल रखने से नकारात्मकता नहीं आती है।

टॅग्स :चन्द्रग्रहणचंद्रमागुरु पूर्णिमाधार्मिक खबरें
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठApril 2026 Full Moon: क्यों खास है इस बार की चैत्र पूर्णिमा? आसमान में दिखेगा 'पिंक मून', जानें दिखने का सही समय

पूजा पाठPunrima April 2026: चैत्र पूर्णिमा में दिखाई देगा 'पिंक मून', जानें तारीख, समय और महत्व के बारे में

पूजा पाठEid-ul-Fitr 2026 Date: सऊदी अरब, भारत और यूएई में कब दिखेगा ईद का चांद? यहां पढ़ें पूरी जानकारी

भारतChandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्रग्रहण हुआ समाप्त, जानें ग्रहण के बाद क्या करें

पूजा पाठसाल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण खत्म, भारत के कई शहरों में दिखा, वीडियो

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग