लाइव न्यूज़ :

Chandra Grahan 2020: साल का पहला चंद्र ग्रहण बस कुछ घंटों में होगा शुरू, क्या करें क्या न करें, जानिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 10, 2020 19:37 IST

Chandra Grahan 2020: आम मान्यताओं के अनुसार चंद्र ग्रहण का सूतक ग्रहण के 9 घंटे पहले शुरू होता है। वहीं, सूर्य ग्रहण का सूतक 12 घंटे पहले लग जाता है। हालांकि इस बार ऐसा नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देचंद्र ग्रहण शुक्रवार रात 10.37 बजे से शुरू होगा, इस बार सूतक नहींयह उपच्छाया चंद्र ग्रहण है, शास्त्रों के अनुसार इस ग्रहण का प्रभाव खास नहीं होता

Lunar Eclipse 2020: साल का पहला चंद्र ग्रहण अब से थोड़ी देर में लगने जा रहा है। ये उपच्छाया ग्रहण है और इसलिए खास भी है। भारत में ये ग्रहण दिखाई देगा। धार्मिक लिहाज से देखें तो इस ग्रहण का खास प्रभाव नहीं पड़ने वाला है। ये उपच्छाया चंद्र ग्रहण है इसलिए इसका सूतक भी नहीं लगा है। 

आम मान्यताओं के अनुसार चंद्र ग्रहण का सूतक ग्रहण के 9 घंटे पहले शुरू होता है। वहीं, सूर्य ग्रहण का सूतक 12 घंटे पहले लग जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूतक काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं करने चाहिए। यहां तक कि मंदिर के कपाट भी बंद कर दिये जाते हैं। 

Chandra Grahan 2020: चंद्र ग्रहण का समय कब है?

यह उपच्छाया चंद्र ग्रहण शुक्रवार रात 10.37 बजे से शुरू होगा और देर रात 2.44 बजे खत्म होगा। उपच्छाया चंद्र ग्रहण उस समय लगता है, जब पृथ्वी की परिक्रमा कर रहा चंद्रमा, 'पेनुम्ब्रा' (धरती की परछाई का हल्का भाग) से होकर गुजरता है। इस समय चंद्रमा पर पड़ने वाली सूर्य की रोशनी आंशिक तौर पर कटी हुई प्रतीत होती है और ग्रहण को चंद्रमा पर पड़ने वाली धुंधली परछाई के रूप में देखा जा सकता है। 

Chandra Grahan 2020: चंद्र ग्रहण में क्या करें और क्या नहीं

शास्त्रों के अनुसार यह ग्रहण नहीं है। इसलिए इसमें ग्रहण को लेकर मन्यताएं लागू नहीं होती। सूतक काल नहीं है इसलिए आप सभी कार्य कर सकते हैं। हालांकि, उपच्छाया चंद्र ग्रहण के दौरान भगवान का ध्यान कर सकते हैं। ग्रहण के बाद अगले सुबह स्नान-दान करें। ग्रहण के दौरान सोना नहीं चाहिए। साथ ही ग्रहण के दौरान शारीरिक संबंध बनाने से भी बचना चाहिए। ग्रहण के दौरा भोजन भी नहीं किया जाना चाहिए।

टॅग्स :चन्द्रग्रहणचंद्रमा
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठApril 2026 Full Moon: क्यों खास है इस बार की चैत्र पूर्णिमा? आसमान में दिखेगा 'पिंक मून', जानें दिखने का सही समय

पूजा पाठPunrima April 2026: चैत्र पूर्णिमा में दिखाई देगा 'पिंक मून', जानें तारीख, समय और महत्व के बारे में

पूजा पाठEid-ul-Fitr 2026 Date: सऊदी अरब, भारत और यूएई में कब दिखेगा ईद का चांद? यहां पढ़ें पूरी जानकारी

भारतChandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्रग्रहण हुआ समाप्त, जानें ग्रहण के बाद क्या करें

पूजा पाठसाल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण खत्म, भारत के कई शहरों में दिखा, वीडियो

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य