लाइव न्यूज़ :

Chaitra Navratri 6th Day: विवाह में आ रही हो परेशानी तो आज करें मां कात्यायनि की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा

By मेघना वर्मा | Updated: March 30, 2020 06:54 IST

मां कात्यायनी को ब्रजमंडल की अधिष्ठात्री देवी माना जाता है। बताया जाता है कि द्वापर युग में गोपियों ने भगवान कृष्ण को पति के रूप में पाने के लिए मां कात्यायनी की पूजा की थी।

Open in App
ठळक मुद्देमान्यता है कि देवी कात्यायनी की पूजा करने से मन में शांति मिलती है और मन मजबूत होता है।अवविवाहितों को देवी की पूजा करने से अच्छे जीवनसाथी प्राप्त होते हैं। 

नवारात्रि के छठवें दिन मां कात्यायनी की पूजा का विधान है। मान्यता है कि इस दिन जो जातक पूरे मन से भगवान कात्यायनी की पूजा करता है उसकी सारे दोष खत्म हो जाते हैं। साथ ही किसी भी परेशानी से मुक्ति मिलती है। मान्यता है कि माता के इस स्वरूप की पूजा करने से अविवाहित लोगों के विवाह में आ रही परेशानियां दूर हो जाती हैं।

मां कात्यायनी को ब्रजमंडल की अधिष्ठात्री देवी माना जाता है। बताया जाता है कि द्वापर युग में गोपियों ने भगवान कृष्ण को पति के रूप में पाने के लिए मां कात्यायनी की पूजा की थी। कहा जाता है कि कुंडली में बृहस्पति कमजोर हो तो मां कात्यायनी की उपासना से लाभ होता है। 

ऐसा है मां कात्यायनी का स्वरूप

मां कात्यायनी के स्वरूप की बात करें तो इनका शरीर सोने जैसा सुनहरा और चमकदार है। मां की चार भुजाएं और सवारी सिंह है। जिन पर वो सवार हैं। मां के हाथ में तलवार है और दूसरे हाथों में कमल का फूल है। मां की इस मुद्रा से स्नेह और शक्ति दोनों सम्मलित हैं। 

मां कात्यायनी की पूजा विधि

1. मां कात्यायनी की पूजा शुरू करने से पहले हाथों में फूल लेकर मां या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण...का जाप करें।2. इसके बाद इन फूलों को मां के चरणोंमें चढ़ा दें।3. इसके बाद मां को लाल वस्त्र, हल्दी की गांठ, पीले फूल चढ़ाएं।

4. अब दुर्गा सप्तशती के 11वें अध्याय का पाठ करें।5. आखिर में मां की कथा सुनें और आरती के बाद भोग का प्रसाद बांटें।

मां कात्यायनी से मिलता है ये आशीर्वाद

मान्यता है कि देवी कात्यायनी की पूजा करने से मन में शांति मिलती है और मन मजबूत होता है। माना ये भी जाता है कि मां कात्यायनी की पूजा करके अपनी इंद्रियों पर काबू पाया जा सकता है। अवविवाहितों को देवी की पूजा करने से अच्छे जीवनसाथी प्राप्त होते हैं। 

टॅग्स :चैत्र नवरात्रिनवरात्री महत्वनवरात्रिपूजा पाठमां दुर्गा
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठVat Savitri Vrat 2026 Paran Time: जानिए 17 मई को कितने बजे तक कर सकेंगी पारण, क्या है शुभ समय

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

ज़रा हटकेVIRAL: नन्ही बच्ची ने CM योगी को दिया बुलडोजर गिफ्ट, सब रह गए हैरान

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठChaitra Navratri 2026: कश्मीर से कन्याकुमारी तक, ऐसे मनाया जाता है भारत के विभिन्न कोनों में चैत्र नवरात्रि का उत्सव

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल