लाइव न्यूज़ :

Chaitra Navratri: नवरात्रि के नौ दिन धारण करें ये 9 लकी कलर, चमक जाएगी सोयी हुई किस्मत

By मेघना वर्मा | Updated: March 25, 2020 14:39 IST

चैत्र नवरात्रि को वासंतिक नवरात्र भी कहते हैं। इन नौ दिनों आप चाहें तो विशेष रंग के कपड़े पहन कर मां की पूजा कर सकते हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देइस बार चैत्र नवरात्रि का ये पावन पर्व 25 मार्च दिन बुधवार से शुरू हो चुकी है। जिसका समापन 2 अप्रैल को महानवमी वाले दिन होगा।

मां दुर्गा के सबसे पवित्र महीने नवरात्रि की शुरुआत 25 मार्च से हो चुकी है। मां दुर्गा को शक्ति का प्रतीक माना गया है। माना ये भी जाता है कि भक्तों के कष्ट को हरने वाली मां दुर्गा की उपासना करने वाला उपासक अपने जीवन में प्रत्येक कठिनाई से ऊबर जाता है। मां की विशेष पूजा-अर्चना नवरात्रि के दिनों में की जाती है। शास्त्रों में इसे सबसे पवित्र दिन माना जाता है। 

इस बार चैत्र नवरात्रि का ये पावन पर्व 25 मार्च दिन बुधवार से शुरू हो चुका है। जिसका समापन 2 अप्रैल को महानवमी वाले दिन होगा। चैत्र नवरात्रि को वासंतिक नवरात्र भी कहते हैं। इन नौ दिनों आप चाहें तो विशेष रंग के कपड़े पहन कर मां की पूजा कर सकते हैं। 

आइए आपको बताते हैं नवरात्रि के नौ दिन आपको कौन-कौन सा रंग पहनना चाहिए-

1. नवरात्रि का  पहले दिन

नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। इन्हें पर्वतराज हिमालय की बेटी कहा जाता है। इनके पूजन के लिए पुरुषों को चमकीले सफेद वस्त्र और महिलाओं को लाल रंग पहनना चाहिए।

2. नवरात्रि का दूसरे दिन

नवरात्रि का दूसरा दिन देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। इन्हें सरस्वती का रूप कहा गया है इसलिए दूसरे दिन आपको पीले रंग का कपड़ा धारण करना चाहिए।

3.नवरात्रि का तीसरा दिन

नवरात्रि के तीसरे दिन देवी चंद्रघंटा की पूजा होती है। माता के इस रूप को देवी शक्ति का और समृद्धि का रूप माना जाता है। इनके पूजन के समय आपको सफेद रंग और लाल रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

4. नवरात्रि का चौथा दिन

नवरात्र के चौथे दिन कूष्मांडा की पूजा होती है। बताया जाता है कि मां के इसी स्वरूप ने ब्रह्मांड की अंड स्वरूप में रचना की थी। इसनी पूजा करते समय आपको नारंग वस्त्र धारण करने चाहिए।

5. नवरात्र के पांचवें दिन

नवरात्रि के पांचवे दिन देवी के कुमार कार्तिकेय के रूप की पूजा की जाती है। इनकी पूजा करते समय आपको नारंगी, सफेद और केसरिया रंग के वस्त्र धारण करना चाहिए।

6. नवरात्र के छठें दिन

नवरात्रि के छठें दिन मां कात्यायनी की पूजा होती है। इनकी पूजा के समय आपको लाल रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

7. नवरात्र के सांतवें दिन

सातवें दिन मां भगवती की कालरात्रि रूप की पूजा की जाती है। देवी को ऋद्धि सिद्धि प्रदान करने वाली माना जाता है। उनकी पूजा के समय आपको बैंगनी रंग के कपड़े धारण करना चाहिए।

8. नवरात्र का आंठवा दिन

नवरात्र के आंठवें दिन मां गौरी की पूजा की जाती है। मां का आंठवा रूप सर्वसौभाग्यदायिनी माना जाता है। इनकी पूजा के समय लाल रंग का वस्त्र धारण करें। 

9. नवरात्र के नौवें दिन

नवरात्र का नौंवा दिन आखिरी होता है। माना जाता है कि भगवान भोलेनाथ ने माता पार्वती की तपस्या से प्रसन्न होकर अष्टसिद्धियां प्राप्त की थीं। इस दिन पूजा करते समय आप जामुनी या हरे रंग का कपड़ा पहन सकते हैं।

हिन्दू शास्त्रो में माना गया है कि मां दुर्गा की तपस्या करके ग्रहों की शक्तियां प्राप्त होती हैं। यदि आप भी इस नवरात्रि में उन्हीं मां पर ग्रहों एवं उनकी राशियों के अनुसार पूजन अर्चन करें तो आपके ऊपर ग्रहों की अनुकूलता और भी बढ़ जायेगी। 

टॅग्स :चैत्र नवरात्रिनवरात्री महत्वनवरात्रिदुर्गा पूजापूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

ज़रा हटकेVIRAL: नन्ही बच्ची ने CM योगी को दिया बुलडोजर गिफ्ट, सब रह गए हैरान

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठChaitra Navratri 2026: कश्मीर से कन्याकुमारी तक, ऐसे मनाया जाता है भारत के विभिन्न कोनों में चैत्र नवरात्रि का उत्सव

भारतबागपत और बिजनौरः व्रत में कुट्टू से बना फलाहार खाने के बाद एडीएम समेत करीब 50 लोग बीमार?, अस्पताल में भर्ती

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल