लाइव न्यूज़ :

हादसा: हरियाणा के रेवाड़ी में हुआ बॉयलर ब्लास्ट, 100 से ज्यादा घायल

By रुस्तम राणा | Updated: March 16, 2024 21:47 IST

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रेवाड़ी के धारूहेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री में बॉयलर फटने से 100 से अधिक कर्मचारी घायल हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देजानकारी के मुताबिक रेवाड़ी स्थित लाइफ-लॉन्ग फैक्ट्री' में विस्फोट शाम करीब 7 बजे हुआफैक्ट्री के बॉयलर फटने से 100 से अधिक लोग घायल हो गएविस्फोट में दर्जनों कर्मचारी झुलस गए, 30 को स्थानीय अस्पतालों में ले जाया गया

रेवाड़ी:  हरियाणा के रेवाड़ी में शनिवार शाम को बॉयलर फटने से 100 से अधिक लोग घायल हो गए, जिनके बारे में माना जा रहा है कि वे कारखाने के कर्मचारी थे। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रेवाड़ी के धारूहेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री में बॉयलर फटने से 100 से अधिक कर्मचारी घायल हो गए।

विस्फोट में दर्जनों कर्मचारी झुलस गए और उनमें से कम से कम 30 को स्थानीय अस्पतालों में ले जाया गया। सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र यादव ने घटना की जानकारी देते हुए कहा, "रेवाड़ी के धारूहेड़ा में एक फैक्ट्री में बॉयलर फट गया है। हमने अस्पतालों को सतर्क कर दिया है। हमने फैक्ट्री में एम्बुलेंस भेज दी है। कई लोग झुलस गए हैं। लगभग 40 लोग घायल हैं और एक गंभीर मरीज है जिसे रोहतक रेफर किया गया है...''

द ट्रिब्यून के मुताबिक, 'लाइफ-लॉन्ग फैक्ट्री' में विस्फोट शाम करीब 7 बजे हुआ। पीजीआईएमएस, रोहतक के निदेशक डॉ. एसएस लोहचब के हवाले से अखबार ने कहा कि ट्रॉमा सेंटर के डॉक्टरों को सतर्क कर दिया गया है और स्थिति को देखते हुए जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। दमकल गाड़ियों और एम्बुलेंस को फैक्ट्री भेजा गया और पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी स्थिति का जायजा लेने के लिए दुर्घटनास्थल पर पहुंचे हैं।

टॅग्स :हरियाणाRewari
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य