लाइव न्यूज़ :

Makar Sankranti 2021: मकर संक्रांति पर हरिद्वार, ऋषिकेश में गंगा स्नान पर प्रतिबंध, कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर सरकार ने लिया फैसला

By रुस्तम राणा | Updated: January 11, 2022 21:28 IST

हाल में कोविड के मामलों तेजी से हो रही वृद्धि के मद्देनजर हरिद्वार में हर की पौडी, ऋषिकेश में त्रिवेणी तथा अन्य गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगा दी गयी है। 

Open in App
ठळक मुद्देबढ़ते कोविड के मामलों को लेकर सरकार ने लिया फैसलाहर साल मकर संक्रांति पर गंगा में लाखों श्रद्धालु लगाते हैं आस्था डुबकी

देहरादून: इस बार मकर संक्रांति के दिन धर्म नगरी हरिद्वार-ऋषिकेष में आस्था डुबकी श्रद्धालु नहीं लगा पाएंगे। कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेजी से हो रही वृद्धि के मद्देनजर उत्तराखंड सरकार ने इस साल मकर संक्रांति के अवसर पर हरिद्वार और ऋषिकेश में गंगा स्नान पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। हरिद्वार के जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय और देहरादून के जिलाधिकारी आर. राजेश कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। 

आदेशों के अनुसार, हाल में कोविड के मामलों तेजी से हो रही वृद्धि के मद्देनजर हरिद्वार में हर की पौडी, ऋषिकेश में त्रिवेणी तथा अन्य गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगा दी गयी है। बता दें कि सूर्य के उत्तरायण में प्रवेश पर मनाए जाने वाले मकर संक्रांति के पर्व पर हरिद्वार और ऋषिकेश में बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाने आते हैं।

जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने कहा, हरिद्वार जिला प्रशासन ने 14 जनवरी को 'मकर संक्रांति' पर पवित्र स्नान करने वाले भक्तों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। 'हर की पौड़ी' क्षेत्र में भी प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। 14 जनवरी को रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रात का कर्फ्यू लगाया जाएगा।

14 जनवरी, शुक्रवार को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। हिन्दू धर्म में मकर संक्रांति एक महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने से जन्मों जन्मों के पापों, दुख-तकलीफ आदि से छुटकारा मिलता है। हिन्दू मान्यता के अनुसार, इस दिन दान-पुण्य के कार्य भी लाभ प्राप्ति के लिए किए जाते हैं।

टॅग्स :मकर संक्रांतिHaridwarकोरोना वायरसCoronavirus
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'ऐ वल्गर गाना मत गाओ यहां...': तेज प्रताप यादव ने गाने के बीच में सिंगर को अश्लील भोजपुरी गाना गाने से रोका | VIDEO

भारतमकर संक्रांति के मौके पर दही-चूड़ा भोज में सियासी चहल-पहल?,  चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का किया स्वागत

भारत'सरकारी अधिकारियों पर भी लागू हो बैन', उत्तराखंड में गंगा घाटों पर गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक की मांग

क्राइम अलर्टमकर संक्रांति पर घर में मातम?, संगारेड्डी में पतंग की डोर से गला कटने से मजदूर की मौत और बीदर में पतंग के मांझे से गला कटने से संजीव कुमार होसमानी की मौत

भारतदही-चूड़ा भोज और खरमास खत्म?, बिहार में 'खेला', राजनीतिक संदेश और संभावित समीकरणों का इशारा

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल