लाइव न्यूज़ :

Bakrid 2020: बकरीद मनाने का क्या है रिवाज और किस तरह के बकरों की देनी चाहिए कुर्बानी?

By गुणातीत ओझा | Published: August 01, 2020 12:34 PM

बकरीद के मौके पर कुर्बानी की देने की परंपरा पैगंबर हजरत इब्राहिम से शुरू हुई। कहते हैं कि एक दिन उनके ख्वाब में आकर अल्लाह ने उनसे उनकी सबसे पसंदीदा चीज की कुर्बानी मांगी। हजरत इब्राहिम ऐसे में अपने बेटे की कुर्बानी देने को तैयार हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देकुर्बानी का त्योहार बकरीद भारत में आज 1 अगस्त को मनाया जा रहा है।इस्लाम धर्म में इस त्योहार का बहुत महत्व है। इस त्योहार को ईद-उल-अजहा के नाम से भी जाता है।

Bakrid 2020: कुर्बानी का त्योहार बकरीद भारत में आज 1 अगस्त को मनाया जा रहा है। इस्लाम धर्म में इस त्योहार का बहुत महत्व है। इस त्योहार को ईद-उल-अजहा के नाम से भी जाता है। यह त्योहार हर साल इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार जु अल-हज्जा महीने के 10वें दिन मनाया जाता है। इसे मुसलमानों के सबसे पवित्र त्योहारों में से एक माना जाता है। बकरीद के दिन जानवरों की कुर्बानी की परंपरा है। मुसलमान इस दिन अल सुबह की नमाज पढ़ते हैं और फिर खुदा की इबादत में चौपाया जानवरों की कुर्बानी देते हैं।

बकरीद के मौके पर कुर्बानी की देने की परंपरा पैगंबर हजरत इब्राहिम से शुरू हुई। कहते हैं कि एक दिन उनके ख्वाब में आकर अल्लाह ने उनसे उनकी सबसे पसंदीदा चीज की कुर्बानी मांगी। हजरत इब्राहिम ऐसे में अपने बेटे की कुर्बानी देने को तैयार हो गए। इसके बाद इब्राहिम ने बेटे की कुर्बानी देने के समय अपने आंखों पर पट्टी बांध ली ताकि उन्हें दुख न हो। कुर्बानी के बाद जैसे ही उन्होंने अपनी पट्टी खोली, अपने बेटे को उन्होंने सही-सलामत सामने खड़ा पाया। दरअसल, अल्लाह ने चमत्कार किया था। 

कुर्बानी का समय जैसे ही आया तो अचानक किसी फरिश्ते ने छुरी के नीचे स्माइल को हटाकर दुंबे (भेड़) को आगे कर दिया। ऐसे में दुंबे की कुर्बानी हो गई और बेटे की जान बच गई। मान्यता है कि यही से इस्लाम में बकरीद के मौके पर कुर्बानी देने की परंपरा शुरू हुई।

Bakrid 2020: बकरीद पर कैसे बकरों की दें कुर्बानी और क्या है रिवाज?

- बकरीद के मौके पर हमेशा वैसे जानवरों की कुर्बानी दी जानी चाहिए जो पूरी तरह स्वस्थ हो। किसी बीमार या कमजोर दिख रहे बकरे की कुर्बानी नहीं दी जानी चाहिए।

जिन घरों में बकरे का पालन होता है, वे अपने सबसे प्रिय बकरे की कुर्बानी देते हैं। यह अल्लाह के प्रति भरोसा और समर्पण दिखाने का एक तरीका है। वहीं, जिन घरों में बकरे या जानवर नहीं पाले जाते हैं, वहां उन्हें कुछ दिन पहले खरीद लिया जाता है। उसकी अच्छे से देखभाल की जाती है। इसके पीछे कारण है कि कुछ दिन साथ रहने से उसके साथ लगाव हो जाए और फिर उसकी कुर्बानी दी जाए। 

- बकरीद के दिन अल सुबह की नमाज के बाद बकरे की कुर्बानी दी जानी चाहिए।

- बकरे की कुर्बानी के बाद उसके गोस्त को तीन भागों में बाटने की परंपरा है। गोस्त का एक भाग गरीबों को दिया जाता है। दूसरा भाग रिश्तेदारों में बांटा जाना चाहिए जबकि तीसरे भाग को अपने परिवार के लिए रखा जाता है।

टॅग्स :बक़रीद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी : जैन समाज ने बागपत में बकरीद के मौके पर कुर्बानी से बचाई 250 बकरों की जान, सभी बकरों को खरीदकर आश्रय स्थल भेजा

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बकरीद पर कुवैत और बांग्लादेश के मुस्लिम राष्ट्र प्रमुखों को दी बधाई

पूजा पाठHappy Eid-ul-Adha 2023: दोस्तों और रिश्तेदारों को शायरी, कोट्स, के जरिए दें बकरीद की बधाई

पूजा पाठEid-ul-Adha 2023: देश भर में ईद उल अजहा का त्योहार 29 जून को, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में बकरीद का चांद नजर आया

भारतवर्ष 2023ः यूपी मदरसों में शुक्रवार को ही साप्ताहिक अवकाश, बोर्ड अध्यक्ष जावेद ने कैलेंडर जारी किया, कुल 75 दिन मदरसे बंद रहेंगे, देखें लिस्ट

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPradosh Vrat: मई के महीने में कब है दूसरा प्रदोष व्रत? जानें तिथि, क्या है पूजा का सही समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 20 May 2024: आज का दिन इन 5 राशियों के लिए होगा लकी,धन,नौकरी और व्यापार में होगा आर्थिक लाभ

पूजा पाठआज का पंचांग 20 मई 2024: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठSaptahik Rashifal (20-26 May 2024): इस सप्ताह मेष, मिथुन और धनु राशिवालों को मौज ही मौज, जानिए सभी राशियों की भविष्यवाणी

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 19 May 2024: आज एकादशी पर इन पांच राशिवालों के लिए बन रहा है धन योग, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल