लाइव न्यूज़ :

ब्रह्म मुहूर्त में खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, पीएम नरेंद्र मोदी के नाम हुई पहली पूजा, मुख्य पुजारी समेत मौजूद रहे 11 लोग

By मेघना वर्मा | Updated: May 15, 2020 10:23 IST

वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ बद्रीनाथ के कपाट को खोल दिया गया है। वहीं पहले तीनों धामों की तरह बद्रीनाथ में भी पहली पूजा पीएम नरेन्द्र मोदी के नाम पर की गई।

Open in App
ठळक मुद्देबदरीनाथ के कपाट के खुलने के समय मंदिर के मुख्य पुजारी समेत केवल 11 लोग ही मंदिर में मौजूद थे।शुक्रवार को शुभ मुहूर्त देखकर बदरीनाथ के कपाट खोले गए हैं।

बद्रीनाथ धाम के कपाट 15 मई की सुबह 4 बजकर 30 मिनट पर खोल दिए हैं। गढ़वाल के चमोली जिले में स्थित बद्रीनाथ हिन्दू धर्म के सबसे पवित्र धार्मिक स्थलों में से एक माना जाता है। बद्रीनाथ को भगवान विष्णु का घर भी कहा जाता है। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ बद्रीनाथ के कपाट को खोल दिया गया है। वहीं पहले तीनों धामों की तरह बद्रीनाथ में भी पहली पूजा पीएम नरेन्द्र मोदी के नाम पर की गई। 

बदरीनाथ के कपाट के खुलने के समय मंदिर के मुख्य पुजारी समेत केवल 11 लोग ही मंदिर में मौजूद थे। ऐसा पहली बार हुआ कि मंदिर में बिना श्रद्धालुओं के कपाट खोले गए। 

शुक्रवार को शुभ मुहूर्त देखकर बदरीनाथ के कपाट खोले गए हैं।  सुबह 4 बजकर 30 मिनट पर बदरीनाथ भगवान का अभिषेक किया गया। बुधवार को पुजारी जोशीमठ नरसिंह मंदिर में पूजा के बाद आदिगुरु शंकराचार्य की गद्दी तथा गाडू घड़ा को साथ लेकर योगध्यान मंदिर पांडुकेश्वर पहुंचे थे। 

20 मई को खुलेंगे तुंगनाथ जी के कपाट

इससे पहले 29 अप्रैल को केदारनाथ के कपाट खोले गए। गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट भी 26 अप्रैल को खुल गए हैं। जबकी दूसरे केदार जी के कपाट 11 मई को खुले। तीसरे केदार यानी तुंगनाथ जी के कपाट 20 मई को खुलेंगे। वहीं चौथे केदार रुद्रनाथ जी के कपाट 18 मई को खुलेंगे।

  

शुरू हुई थी प्रक्रिया

लॉकडाउन और कोरोना के बीच बुधवार से ही बदरीनाथ के कपाट खुलने की तैयारी शुरू हो गई थी। गुरुवार को आदिगुरू शंकराचार्य की गद्दी समेत उद्धव और कुबेर के विग्रहों के साथ योगध्यान बदरी मंदिर पांडुकेश्वर से बदरीनाथ धाम को रवाना हुई। बदरीनाथ पहुंचकर भगवान बदरी विशाल के जन्मस्थान लीला ढूंगी में रावलों की तरफ से पूजा-अर्चना की गई। वहीं बहुत सारे विशेष कार्यक्रमों को लॉकडाउन के चलते आयोजित नहीं किया गया। 

टॅग्स :बद्रीनाथ मन्दिरभगवान विष्णुपूजा पाठउत्तराखण्डनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग