हर गुरुवार राशि अनुसार कर लें ये उपाय, घर में नहीं होगी धन की कमी, बढ़ेगा पति-पत्नी में प्यार

By गुणातीत ओझा | Published: September 3, 2020 10:43 AM2020-09-03T10:43:27+5:302020-09-03T10:44:11+5:30

हिन्दू शास्त्रों में गुरुवार का दिन भगवान बृहस्पति का दिन माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु की उपासना के लिए भी उत्तम होता है।

Astrological remedies to do on every Thursday dhan paane ke upay remedies to get happy married life | हर गुरुवार राशि अनुसार कर लें ये उपाय, घर में नहीं होगी धन की कमी, बढ़ेगा पति-पत्नी में प्यार

गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए करने चाहिए ये उपाय।

Highlightsहिन्दू शास्त्रों में गुरुवार का दिन भगवान बृहस्पति का दिन माना जाता है।यह दिन भगवान विष्णु की उपासना के लिए भी उत्तम होता है।

हिन्दू शास्त्रों में गुरुवार का दिन भगवान बृहस्पति का दिन माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु की उपासना के लिए भी उत्तम होता है। भगवान विष्णु को पीला रंग अत्यंत प्रिय है इसलिए गुरुवार के दिन पीले वस्त्र धारण करना, पीली चीजें खाना, पीले रंग की ही चीजें दान करना और भगवान को पाले रंग के प्रसाद का भोग लगाना शुभ माना जाता है। कहते हैं कि ऐसा करने से वे जल्दी प्रसन्न होते हैं।

गुरुवार के दिन भगवान बृहस्पति को खुश करने से घर में धन का आगमन होता है। वैवाहिक जीवन के क्लेश भी कम होते हैं और पति-पत्नी में प्रेम बढ़ता है। साथ ही घर में सुख-संपदा के आगमन के योग बनते हैं। अगर आप ये सभी लाभ पाना चाहते हैं तो गुरुवार के दिन उपरोक्त बताए गए उपायों के अलावा राशि अनुसार भी कुछ उपाय करें। ये जल्दी अपना असर दिखाते हैं।

मेष राशि

मेष राशि वाले गरुवार के दिन गरीबों में लाल फल का दान करें

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले गुरुवार को गरीबों में सफेद वस्त्रों का दान करें

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले लाभ पाने के लिए गुरुवार के दिन किसी गरीब व्यक्ति को हरी सब्जियां दान में दें

कर्क राशि

कर्क राशि वाले गुरुवार के दिन किसी गरीब बच्चे को दूध दान करें या फिर उसे कोई सफेद चीज खिलाएं

सिंह राशि

सिंह राशि वाले गुरुवार को गरीबों में लाला वस्त्र और गुड़ का दान करें

कन्या राशि

कन्या राशि वालों को गुरुवार के दिन गरीबों में फलों का दान करना चाहिए। फल किसी भी रंग के हों

तुला राशि

तुला राशि के लोग गुरुवार के दिन पीली चीजों या फिर केले का दान करें। कोई गरीब व्यक्ति ना मिले तो ये चीजें मंदिर में चढ़ा दें

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों को गुरुवार के दिन गेहुं और गुड़ का दान करना चाहिए। शुभ फल प्राप्त होगा

धनु राशि

धनु राशि के लोग गुरुवार के दिन पीले वस्त्र धारण करें और पीली चीजों का ही दान करें

मकर राशि

मकर राशि के लोग गुरुवार को गरीबों में जूते-चप्पल दान करें। ये जूते-चप्पल नए होने चाहिए, पुराने नहीं

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों को शुभ फल पाने के लिए गुरुवार के दिन गरीबों में वस्त्रों का दान करना चाहिए

मीन राशि

मीन राशि के जातक गुरुवार का शुभ फल पाने के लिए गरीबों में चने की दाल दान करें

Web Title: Astrological remedies to do on every Thursday dhan paane ke upay remedies to get happy married life

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे