लाइव न्यूज़ :

अचला एकादशी 2020: इन बातों का रखेंगे ध्यान तो कभी नहीं सूखेगा तुलसी का पौधा, भगवान विष्णु को होता है प्रिय

By मेघना वर्मा | Updated: May 17, 2020 11:42 IST

भगवान विष्णु के साथ तुलसी जी और शालीग्राम की पूजा  बेहद शुभ और फलदायी मानी जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देइस साल अचला एकादशी 18 मई को पड़ रही है। तुलसी सभी देवी-देवताओं को प्रिय होती है।

तुलसी के पौधे को हिन्दू धर्म में बहुत शुभ माना जाता है। घर में तुलसी का पौधा होने से पॉजिटिव एनर्जी मिलती है। श्री हरि, तुलसी के पौधे में शालिग्राम रुप में निवास करते हैं। इसलिए हर एकादशी पर भगवान विष्णु के साथ तुलसी पूजन भी जरूर होता है। 

इस साल अचला एकादशी 18 मई को पड़ रही है। इस दिन भी भगवान विष्णु के साथ तुलसी जी और शालीग्राम की पूजा  बेहद शुभ और फलदायी मानी जाती है। माना जाता है कि तुलसी पूजन करने वाले पर भगवान विष्णु की विशेष कृपा बरसती है। 

तुलसी सभी देवी-देवताओं को प्रिय होती है। घर में तुलसी का पौधा होना सिर्फ धार्मिक रूप से ही नहीं बल्कि स्वास्थय की दृष्टी से भी लाभदायक है। मगर अक्सर ये देखा गया है कि लोगों के घरों में तुलसी का पौधा सूख जाया करता है। तुलसी का पौधा लगाते समय कुछ बातों का ध्यान रखेंगे तो ये कभी सूखेगा नहीं।

कब है अचला एकादशी?

अचला एकादशी - 18 मई 2020एकादशी तिथि प्रारंभ - 12:42 PM 17 मई कोएकादशी तिथि समाप्त - 03:08 PM 18 मई कोअचला एकादशी पारण का समय - 05:28 AM से 08:12 AM तक

तुलसी का पौधा लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान-

1. तुलसी का पौधा ना ही अधिक ठंड में लगाया जाना चाहिए ना ही अधिक गर्मी में। अगर आप तुलसी लगाने का सोच रहे हैं तो ऐसे समय का इंतजार करें जब बहुत ज्यादा ठंड या गर्मी ना हो तभी लगाएं। 

2. तुलसी का पेड़ कहीं से खरीद कर ला रहे हों या किसी से मांग रहे हों तो ध्यान रहें वो पौधा नया होना चाहिए। पुराने पौधों में कभी जड़ नहीं निकलती। इसलिए पौधे सूख जाते हैं। 

3. तुलसी के पौधे को लगाने के लिए हमेशा मिट्टी के गमले का ही इस्तेमाल करें। प्लास्टिक के गमले या किसी अन्य धातु के गमले में तुलसी का पौधा सूख सकता है। 

4. तुलसी का पौधा लगाने के लिए कभी भी पीली मिट्टी का इस्तेमाल ना करें। तुलसी का पौधा लगाने के लिए सबसे उपयुक्त काली मिट्टी होती है। इसलिए काली या सामान्य मिट्टी का ही इस्तेमाल करें। 

5. तुलसी के पौधे को रोज पानी दें मगर ध्यान रखें कि पानी बहुत ज्यादा ना हों वरना पेड़ की मिट्टी सड़ जाएगी। वहीं इस पौधे को 3 महीनें तक छाएं में रखें। जहां हल्की धूप आती हो इससे पौधा अच्छी तरह बढ़ेगा।  

टॅग्स :एकादशीपूजा पाठहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल