लाइव न्यूज़ :

Anant Chaturdashi 2024 Date: अनंत चतुर्दशी 16 या 17 सितंबर को? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

By रुस्तम राणा | Updated: September 13, 2024 14:09 IST

Anant Chaturdashi 2024: अनंत चतुर्दशी के दिन भक्त श्रीहरि की पूजा करते हैं इसके बाद पुरुष दाएं जबकि स्त्रियां बाएं हाथ में 'अनंत धागा' धारण करती है।

Open in App

Anant Chaturdashi 2024: अनंत चतुर्दशी पर्व हिन्दू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है। इसे प्रति वर्ष भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस पर्व को अनंत चौदस के नाम से भी जाना जाता है। अनंत चतुर्दशी के दिन भक्त श्रीहरि की पूजा करते हैं इसके बाद पुरुष दाएं जबकि स्त्रियां बाएं हाथ में 'अनंत धागा' धारण करती है।

शास्त्रों के अनुसार, भगवान विष्णु और माँ लक्ष्मी की पूजा अर्चना करने के लिए यह तिथि विशेष उत्तम फलदायी बताई गई है। धार्मिक मान्यता है कि जो कोई भक्त अनंत चतुर्दशी के दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु जी की पूजा करता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। इसके अलावा अनंत चौदस के दिन ही गणेश विसर्जन किया जाता है।

कब है अनंत चतुर्दशी 2024?

हिन्दू पंचांग के अनुसार, 16 सितंबर को अपराह्न 03 बजकर 10 मिनट से चतुर्दशी तिथि प्रारंभ होगी, जो 17 सितंबर पूर्वाह्न 11 बजकर 44 मिनट में समाप्त होगी। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, अनंत चतुर्दशी पर्व 17 सितंबर, मंगलवार को मनाया जाएगा। 

अनंत चतुर्दशी पूजा का शुभ मुहूर्त

लाभ चौघड़िया - सुबह 10 बजकर 43 मिनट से 12 बजकर 15 मिनट तकब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04 बजकर 33 मिनट से 05 बजकर 19 मिनट तकअभिजीत मुहूर्त - पूर्वाह्न 11 बजकर 50 मिनट से दोपहर 12 बजकर 39 मिनट तक

अनंत चतुर्दशी व्रत विधि

इस दिन व्रती को तड़के उठने के बाद स्नान आदि कर कलश स्थापित करना चाहिए। भगवान विष्णु की तस्वीर लगाएं और अनंत धागे को भी रखें। इसके बाद विधिवत पूजा करें और अनंत व्रत की कथा पढ़ें या इसका श्रवण करें। पूजन में रोली, चंदन, अगर, धूप, दीप और नैवेद्य का जरूर इस्तेमाल करें। पूजा के बाद अनंत सूत्र को अपने हाथों में बांधना चाहिए और प्रसाद ग्रहण करना चाहिए। 

ध्यान रखने योग्य बातें

अनंत राखी के समान ही एक धागा होता है जिनमें 14 गांठे होती हैं। इसलिए अनंत धागे को बाजार से खरीदते वक्त उसे जरूर गिन लें कि उसमें 14 गांठे हैं या नहीं। यह एक ऐसा व्रत है और इसे घर या मंदिर में ही किया जाता है। 

टॅग्स :अनंत चतुर्दशीभगवान विष्णुमां लक्ष्मीहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग