अमरनाथ यात्रा 2019: जम्मू से तीर्थयात्रियों का 14वां जत्था रवाना, डेढ़ लाख से ज्यादा श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन

By भाषा | Published: July 15, 2019 02:28 PM2019-07-15T14:28:21+5:302019-07-15T14:28:21+5:30

अमरनाथ यात्रा के 14वें जत्थे में 3,711 पुरुष, 1,386 महिलाएं, 19 बच्चे और 94 साधु हैं। यह सभी 222 वाहनों से भगवती नगर शिविर से पहलगाम और बालटाल के दो आधार शिविरों के लिए रवाना हुए।

Amarnath Yatra 2019: 14th batch of 5,210 pilgrims leave from Jammu amid tight security arrangements | अमरनाथ यात्रा 2019: जम्मू से तीर्थयात्रियों का 14वां जत्था रवाना, डेढ़ लाख से ज्यादा श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन

अमरनाथ यात्रा के लिए 14वां जत्था रवाना

जम्मू, 15 जुलाई (भाषा) कड़ी सुरक्षा के बीच अमरनाथ तीर्थयात्रियों का 14वां जत्था सोमवार को यहां से दक्षिण कश्मीर स्थित पवित्र गुफा के लिए रवाना हुआ। रविवार रात तक 8,734 तीर्थयात्रियों ने पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन किये। वहीं पिछले 11 दिन में 1, 82,712 तीर्थयात्री इस पवित्र स्थल का दर्शन कर चुके हैं। देश भर के 1.85 लाख से ज्यादा तीर्थयात्रियों ने अब तक 46 दिन चलने वाली इस तीर्थयात्रा के लिए पंजकरण कराया है।

14वें जत्थे में 3,711 पुरुष, 1,386 महिलाएं, 19 बच्चे और 94 साधु हैं। यह सभी 222 वाहनों से भगवती नगर शिविर से पहलगाम और बालटाल के दो आधार शिविरों के लिए रवाना हुए। अधिकारियों ने बताया कि पहलगाम मार्ग से 2,838 तीर्थयात्री और बालटाल के लिए 2,372 तीर्थयात्री रवाना हुए। ये सभी 123 बसों और 99 छोटे बसों में रवाना हुए जिनकी सुरक्षा की सीआरपीएफ कर रही है। एक जुलाई से शुरू हुए इस अमरमाथ यात्रा का समापन 15 अगस्त को रक्षा बंधन के त्योहार के साथ होगा।

Web Title: Amarnath Yatra 2019: 14th batch of 5,210 pilgrims leave from Jammu amid tight security arrangements

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे