लाइव न्यूज़ :

Akshaya Tritiya 2023: अक्षय तृतीया का क्या है महत्व? इस दिन दान करने और गाय की सेवा को माना गया है बेहद शुभ, जानिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 20, 2023 09:08 IST

अक्षय तृतीया इस साल 22 अप्रैल को मनाई जा रही है। कुछ जगहों पर इसे 23 अप्रैल को भी मनाया जाएगा। इस दिन भी मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा का महत्व बेहद खास है। साथ ही इस दिन दान भी करना चाहिए।

Open in App

Akshaya Tritiya 2023: हिंदू मान्यताओं के अनुसार अक्षय तृतीया हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन को मांगलिक कार्यों के लिए बेहद शुभ माना गया है। दिवाली की ही तरह इस दिन भी मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा का महत्व बेहद खास है। अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदना भी शुभ माना गया है। साथ ही कहा गया है कि इस दिन दान और गाय की सेवा करनी चाहिए। इस बार यानी साल 2023 में अक्षय तृतीया 22 अप्रैल को मनाई जा रही है। कई जगहों पर यह 23 अप्रैल को भी मनाई जाएगी।

Akshaya Tritiya 2023: अक्षय तृतीया दान का है बहुत महत्व

ऐसी मान्यता है कि अक्षय तृतीया पर दान करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और उनकी विशेष कृपा भक्तों पर होती है। दान करने वाले भक्तों को धन दौलत सहित सुख-समृद्धि मिलती है। मान्यताओं के अनुसार खासकर तीन चीजों का दान अक्षय तृतीया के दिन बेहद शुभ माना गया है- 

1.  जौ का दान- इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। विष्णु जी के चरणों में जौ अर्पित करें और इसे फिर दान कर दें। ऐसा करने से विष्णु जी की कृपा साधक पर बनी रहती है।

2. अन्न का दान- अक्षय तृतीया के दिन चावल, दाल, आटा आदि का दान करना भी बेहद शुभ माना गया है।

3. जल पात्र का दान- शास्त्रों के अनुसार अक्षय तृतीया के दिन जल पात्र का दान करने से शुभ फल मिलते है। इस दिन गिलास या घड़ा आदि का दान करें। अक्षय तृतीया का पर्व ऐसे भी उस समय आता है जब गर्मी काफी तेज होती है। ऐसे में जल और जल पात्र देना करना अपने आप में पुण्य का काम है। 

Akshaya Tritiya 2023: गाय की सेवा करने से भी मिलताी है कृपा

ऐसी मान्यता है कि अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदने, दान करने के साथ-साथ गाय की सेवा करने से भी पुण्य की प्राप्ति होती है। इस दिन पानी में गुड़ मिलाकर उसे गाय को पिलाना चाहिए। अक्षय तृतीया के दिन रोटी में गुड़ लपेट कर खिलाने से भी पुण्य की प्राप्ति होती है।

इस बार अक्षय तृतीया तिथि की शुरुआत 22 अप्रैल (शनिवार) को सुबह 8 बजकर 4 मिनट पर हो रही है। इस तिथि का समापन 23 अप्रैल को सुबह 8 बजकर 8 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि 23 अप्रैल होने की वजह से कई जगहों पर अक्षय तृतीया 23 तारीख को मनाई जाएगी।

टॅग्स :अक्षय तृतीयाहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग