लाइव न्यूज़ :

Akshaya Tritiya 2022: अक्षय तृतीया पर किन तीन चीजों का दान है सबसे शुभ, गाय की सेवा का क्या है विधान, जानिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 28, 2022 13:29 IST

Akshaya Tritiya 2022: अक्षय तृतीया हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा का खास महत्व है।

Open in App
ठळक मुद्देवैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है अक्षय तृतीया।अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है, साथ ही अन्न और जल पात्र का दान भी शुभ है। मान्यताओं के अनुसार अक्षय तृतीया के दिन गाय की सेवा करने से भी पुण्य की प्राप्ति होती है।

Akshaya Tritiya 2022: अक्षय तृतीया का दिन हिंदू मान्यताओं में मांगलिक कार्यों के लिए बेहद शुभ माना जाता है। अक्षय तृतीया हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा का विशेष महत्व है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन सोना खरीदना बेहद शुभ माना गया है। साथ ही इस दिन दान और गाय की सेवा का भी महत्व बेहद खास है। इस बाहर अक्षय तृतीया 3 मई को पड़ रही है।

Akshaya Tritiya 2022: अक्षय तृतीया पर क्या करें दान

ऐसी मान्यता है कि अक्षय तृतीया पर दान करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और उनकी विशेष कृपा साधक पर होती है। दान करने वाले भक्तों को धन दौलत सहि सुख-समृद्धि मिलती है। मान्यताओं के अनुसार खासकर इन तीन चीजों का दान बेहद शुभ माना गया है- 

1.  जौ का दान- इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करें। उनके चरणो में जौ अर्पित करें और इसे बाद में दान कर दें।

2. अन्न का दान- अक्षय तृतीया के दिन चावल, दाल, आटा आदि का दान बेहद शुभ माना गया है।

3. जल पात्र का दान- शास्त्रों के अनुसार अक्षय तृतीया के दिन जल पात्र का दान करने से शुभ फल मिलते है। इस दिन गिलास या घड़ा आदि का दान करें।

Akshaya Tritiya 2022: गाय की सेवा करें

अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदने, दान करने के साथ-साथ गाय की सेवा करने से भी पुण्य की प्राप्ति होती है। मान्यताओं के मुताबिक इस दिन पानी में गुड़ मिलाकर गाय को उसे पिलाना चाहिए। साथ ही अक्षय तृतीया के दिन रोटी में गुड़ लपेट कर खिलाने से भी पुण्य की प्राप्ति होती है।

इस बार अक्षय तृतीया तिथि की शुरुआत 3 मई को सुबह 5 बजकर 19 मिनट पर हो रही है। इसका समापन 4 मई को सुबह 7 बजकर 33 मिनट पर होगा। इस दौरान रोहिणी नक्षत्र 3 मई को सुबह 12 बजकर 34 मिनट से शुरू होकर 4 मई को सुबह 3 बजकर 18 मिनट तक रहेगा।

टॅग्स :अक्षय तृतीयाभगवान विष्णुमां लक्ष्मीहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग