लाइव न्यूज़ :

Akshaya Tritiya 2022 Muhurat: अक्षय तृतीया पर इस शुभ मुहूर्त में करें सोने चांदी की खरीदारी, जानें चौघाड़िया मुहूर्त

By रुस्तम राणा | Updated: May 2, 2022 15:20 IST

मान्यता है कि अक्षय तृतीया के दिन सोना-चांदी खरीदने से मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है और जीवन में सुख-सौभाग्य बना रहता है।

Open in App

Akshaya Tritiya 2022: अक्षय तृतीया का पर्व इस बार 3 मई, मंगलवार को है। इस दिन सोना-चांदी खरीदने के लिए शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन सोना खरीदने से मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है और जीवन में सुख-सौभाग्य बना रहता है। शास्त्रों में इसे अबूझ मुहूर्त के नाम से भी जाना जाता है, इसलिए इस दिन अन्य प्रकार के मांगलिक कार्यों को करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है। इसके अलावा इस दिन दान-पुण्य का भी विशेष महत्व है। आइए जानते हैं अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त क्या है- 

अक्षय तृतीया के दिन शुभ मुहूर्त

तृतीया तिथि प्रारंभ - 3 मई को सुबह 05 बजकर 19 मिनट सेतृतीया तिथि समाप्ति - 4 मई को सुबह 07 बजकर 33 मिनट तकसोना-चांदी खरीदने का मुहूर्त- सुबह 05 बजकर 39 मिनट से 4 मई सुबह 05 बजकर 38 मिनट तक

अक्षय तृतीया का चौघड़िया मुहूर्त

सुबह के समय शुभ मुहूर्त-  06:21 बजे से 08:16 बजे तक इसके बाद 10:31 बजे से दोपहर 12:51 बजे तकदोपहर के समय शुभ मुहूर्त- 03:09 बजे से शाम 05:25 बजे तकशाम के समय शुभ मुहूर्त- 07:45 बजे से रात 10:03 बजे तकरात के समय शुभ मुहूर्त- रात 1 बजकर 49 मिनट से 4 मई सुबह 5 बजकर 38 मिनट तक

अक्षय तृतीया के दिन क्यों खरीदा जाता है सोना चांदी?

धार्मिक मान्यता के अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान जिस अमृत कलश की प्राप्ति हुई थी वह अक्षय तृतीया का ही दिन था। इसी कारण माना जाता है कि आज के दिन अक्षय प्राप्ति के लिए सोने चांदी या फिर अपनी योग्यता के अनुसार कुछ न कुछ जरूर खरीदकर घर लाना चाहिए। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है और सदैव मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है। 

अक्षय तृतीया का महत्व

हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया को बेहद शुभ तिथि माना गया है। शादी-विवाह, गृह प्रवेश, जनेऊ संस्‍कार समेत किसी भी नए कार्य को करने के लिए अक्षय तृतीया को अबूझ मुहूर्त माना गया है। यानी कि इस दिन बिना मुहूर्त निकाले भी शुभ काम किए जा सकते हैं। साथ ही इस दिन गंगा स्नान करने से भगवत पूजन से समस्त पाप भी नष्ट हो जाते हैं औक जप-तप, हवन, स्वाध्याय व दान का फल भी अक्षय होता है। रोहिणी नक्षत्र पर इस दिन किए गए दान, जप-तप का फल भी अधिक बढ़ जाता है। 

टॅग्स :अक्षय तृतीयाहिंदू त्योहारमां लक्ष्मी
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य