लाइव न्यूज़ :

Akshaya Tritiya 2022 Date: कब है अक्षय तृतीया? जानें इस दिन सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

By रुस्तम राणा | Updated: April 19, 2022 14:15 IST

Akshaya Tritiya 2022 Date: इस बार अक्षय तृतीया का पर्व 3 मई, मंगलवार को पड़ेगा। शास्त्रों में इसे मां लक्ष्मी का दिन भी कहा जाता है।

Open in App

Akshaya Tritiya 2022: अक्षय तृतीया का दिन सोना खरीदने के लिए शुभ माना जाता है। धार्मिक रूप से भी इस पर्व का खास महत्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख माह शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया के नाम से जाना जाता है। इस बार अक्षय तृतीया का पर्व 3 मई, मंगलवार को पड़ेगा। शास्त्रों में इसे मां लक्ष्मी का दिन भी कहा जाता है। यही कारण है कि इस दिन मां लक्ष्मी, भगवान विष्णु और कुबेर जी की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन सोना खरीदने से मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। इस दिन दान-पुण्य करने का भी विशेष महत्व है। 

अक्षय तृतीया मुहूर्त

तृतीया तिथि प्रारंभ - 3 मई को सुबह 05 बजकर 19 मिनट सेतृतीया तिथि समाप्ति - 4 मई को सुबह 07 बजकर 33 मिनट तकरोहिणी नक्षत्र - 3 मई सुबह 12 बजकर 34 मिनट से शुरू होकर 4 मई सुबह 3 बजकर 18 मिनट तक

अक्षय तृतीया पूजा विधि

अक्षय तृतीया के दिन सुबह स्नानादि करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें। इसके बाद श्री विष्णु और मां लक्ष्मी की प्रतिमा पर अक्षत चढ़ाना चाहिए। भगवान को कमल के पुष्प या श्वेत गुलाब, धूप-अगरबत्ती और चन्दन इत्यादि से पूजा-अर्चना करनी चाहिए।नैवेद्य के रूप में जौ, गेंहूं या सत्तू, ककड़ी, चने की दाल आदि चढ़ा सकते हैं।ब्राह्मणों को भोजन करवाने की भी परंपरा है। अक्षय तृतीया के दिन दान जरूर करें।

अक्षय तृतीया पर पूजा मंत्र

ऊँ नमो भाग्य लक्ष्म्यै च विद्महे अष्ट लक्ष्म्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात्।।

अक्षय तृतीया का महत्व

हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया को बेहद शुभ तिथि माना गया है। शादी-विवाह, गृह प्रवेश, जनेऊ संस्‍कार समेत किसी भी नए कार्य को करने के लिए अक्षय तृतीया को अबूझ मुहूर्त माना गया है। यानी कि इस दिन बिना मुहूर्त निकाले भी शुभ काम किए जा सकते हैं। साथ ही इस दिन गंगा स्नान करने से भगवत पूजन से समस्त पाप भी नष्ट हो जाते हैं औक जप-तप, हवन, स्वाध्याय व दान का फल भी अक्षय होता है। रोहिणी नक्षत्र पर इस दिन किए गए दान, जप-तप का फल भी अधिक बढ़ जाता है। 

टॅग्स :अक्षय तृतीयाहिंदू त्योहारमां लक्ष्मी
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग