लाइव न्यूज़ :

सिर्फ टीवी पर रामायण देखिए नहीं बल्कि उससे सीखिए ये 5 बातें, नहीं झेलना पड़ेगा दुख और दर्द

By मेघना वर्मा | Updated: April 6, 2020 09:41 IST

रामायण में कई ऐसी प्रासांगिक बातें हैं जिन्हें ना सिर्फ सुनना चाहिए बल्कि उन्हें अपनी जिंदगी में भी आप उतार सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकिसी भी मुसीबत से आप अकेले नहीं लड़ सकते।भगवान राम और सीता की तरह अपने रिश्तों में प्रेम और दया की भावना हमेशा रखें।

कोरोना वायरस की वजह से पूरा देश इस समय अपने-अपने घरों में बंद है। ऐसे में लोगों के मनोरंजन के लिए सरकार ने रामायण का प्रसारण एक बार फिर दूरदर्शन पर शुरू कर दिया है। इस रामायण को पूरा परिवार संग बैठकर देखता है। रामायण हिन्दूओं का एक पवित्र और पुराना ग्रंथ हैं। जिससे ना सिर्फ जिंदगी सीख मिलती है बल्कि बुराई पर अच्छाई की जीत का भी पता चलता है। 

रामायण में कई ऐसी प्रासांगिक बातें हैं जिन्हें ना सिर्फ सुनना चाहिए बल्कि उन्हें अपनी जिंदगी में भी आप उतार सकते हैं। इससे आपकी जिंदगी और खिल जाएगी और आप हमेशा सकारात्मक रहेंगे। आइए आपको बताते हैं रामायण से सीख लेने वाली ये 5 बातें-

1. अनुशासन

जीवन में किसी भी लक्ष्य को हासिल करने के लिए जरूरी होता है कि आप अपने अंदर अनुशासन का पालन जरूर करें। भगवान राम की तरह मर्यादाओं में और अनुशासन में रहकर अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाएं। ये गुण अपनाकर आप एक  अच्छे इंसान बन सकते हैं। 

2. दया और प्रेम भावना

भगवान राम और सीता की तरह अपने रिश्तों में प्रेम और दया की भावना हमेशा रखें। किसी से भी झगड़ने से कोई लाभ नहीं। सभी रिश्ते के प्रति अपने जिम्मेदारी को निभाएंगे तो आप भी अपने जीवन में हमेशा खुश रहेंगे।

3. एकता

किसी भी मुसीबत से आप अकेले नहीं लड़ सकते। आपका अपने परिवार के साथ होना और सभी का एक रूप से किसी चीज का सामना करने से सारी मुसीबतें ठीक हो जाती हैं। इसलिए अपने और अपने परिवार के साथ लोगों से एकता बनाएं रखें।

4. विश्वास

प्यार का कोई भी रिश्ता हो उसमें विश्वास जरूर होना चाहिए। जहां विश्वास नहीं होता वहां खुशहाली भी नहीं आती। इसलिए अपने रिश्ते में प्यार और विश्वास दोनों को बनाएं रखिए।

5. समान आचरण

भगवान राम के व्यक्तित्व की ही तरह सभी के प्रति समान आचरण रखना चाहिए। हर जाति, उम्र, लिंग और पद के साथ आपको एक जैसा व्यवहार करना चाहिए। ये गुण आपको सभी से अलग बनाएगा और आपको सौम्य दिखाएगा।

टॅग्स :भगवान रामरामायण
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

पूजा पाठश्रीराम और तीर्थंकर महावीर के बीच वंश परंपरा का मधुर संबंध

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य