लाइव न्यूज़ :

आज का राशिफल: कन्या राशि की जिंदगी में प्यार की होगी एंट्री, तुला राशि पर लक्ष्मी जी की कृपा, पढ़ें 11 जनवरी का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 11, 2020 07:32 IST

आज का राशिफल: कुंभा राशि के जातकों को आज धैर्य से काम लेने की जरूरत है। खुद को शांत रखें और किसी और से विवाद में न फंसे। तुला राशि के लिए भी दिन अच्छा है। पढ़ें, 11 जनवरी का राशिफल

Open in App
ठळक मुद्देआज का राशिफल: मकर राशि के जातक आज मानसिक तौर पर शांति महसूस करेंगेतुला राशि के जातक को संतान पक्ष से मिल सकता है शुभ समाचार, लक्ष्मी जी की होगी कृपा

मेष

कला से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन अच्छा है। बीते हुए दिनों की याद परेशान कर सकती है। बेहतर है भविष्य की कल्पना करें। काम पर आज आपका ध्यान नहीं रहेगा और इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है। अत्यधिक भावुकता से बचें।

वृषभ

आज अपनी चीजों को संभाल कर रखें। किसी कीमती चीज का नुकसान उठाना पड़ सकता है। भावनाओं पर काबू रखें। दिन कुछ चुनौती भरा है लेकिन धैर्य बनाए रखें। संपत्ति विवाद में भाई-बंधु से विवाद हो सकता है।

मिथुन

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। नये सामान आदि भी खरीदेंगे। शॉपिंग में पैसे खर्च होंगे। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का भरपूर सहयोग मिलेगा और सीनियर अधिकारी भी खुश होंगे।

कर्क

ऑफिस में कुछ विवाद का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए अपने गुस्से पर काबू रखें। व्यवसाय के लिए दिन अच्छा है। गहरे जल से दूर रहें।

सिंह

आज आप उत्साहित रहेंगे। अपनी उर्जा का भरपूर इस्तेमाल अपने काम के दौरान करेंगे और इसका फायदा भी मिलेगा। काम के सिलसिले में छोटी-मोटी परेशानियां आ सकती हैं लेकिन हिम्मत हारने की जरूरत नहीं है। कानूनी और कोर्ट-कचहरी से जुड़े मसले आपका सिरदर्द बढ़ा सकते हैं।

कन्या

आज आपको धन संबंधित लेन-देन में सतर्कता बरतने की जरूरत है। जीवन में प्यार के आगमन का योग है। पिछले कुछ दिनों से आप किसी से अपने दिल की बात कहना चाहते थे, इसमें आप सफल हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सतर्क रहे। नकारात्मक व्यवहार आपके अंदर हताशा पैदा कर सकता है।

तुला

आज संतान की ओर से कोई खुश करने वाला समाचार प्राप्त हो सकता है। बिजनेस में तरक्की और मुनाफे का योग है। बाजार में पैसे निवेश करना भी अच्छा रहेगा। पुराने कर्ज वापस आ सकते हैं। कुल मिलाकर लक्ष्मी जी की कृपा मिलेगी और धन लाभ का योग बनता दिख रहा है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृश्चिक

संतान के प्रति आज आप विशेष लगाव महसूस करेंगे। उनके साथ अच्छा समय बिताएंगे या फिर उनके स्कूल और शिक्षकों से भी मुलाकात कर सकते हैं। बच्चों के प्रति अपनी कुछ जिम्मेदारियों को निभाकर अच्छा महसूस होगा। कार्यस्थल पर भी दिन अच्छा गुजरेगा। किसी दूर के रिश्तेदार से शुभ समाचार मिल सकता है।

धनु

आज दोस्तों और परिवार के साथ एक अच्छा दिन बितने वाला है। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। ऑफिस में पदोन्नति का योग है। जेब पर जरूर ध्यान रखें। खर्चे का योग बन रहा है। बिजनेस में किसी नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। दिन अच्छा रहेगा।

मकर

चिंताओं के बादल छंटने से आप आज मानसिक तौर पर शांति महसूस करेंगे। मन उत्साह से भरा होगा और दिनभर अच्छा व्यतीत होगा। छात्र अगर उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने की योजना बना रहे हैं तो इस संबंध में अच्छी खबर आपका इंतजार कर रही है। 

कुंभ

आज आपको धैर्य से काम लेने की जरूरत है। खुद को शांत रखें और किसी और से विवाद में न फंसे। नुकसान हो सकता है। भाग्य आपके उलट रहेगा इसलिए काम में सावधानी बरतें। संभव है कि न चाहते हुए भी आप किसी परेशानी में फंस जाए। यात्रा के दौरान खासतौर पर ध्यान रखें।

मीन  

आज सफलता हासिल करने के लिए आपको बहुत मेहनत करने की जरूरत होगी। आलस्य हावी रह सकता है, इसलिए सावधान रहें क्योंकि जा चुके मौके जल्द वापस नहीं आते। घर में अपने जीवनसाथ के साथ बात करते हुए वाणी पर संयम रखें। पारिवारिक क्लेश का सामना करना पड़ सकता है। माता का स्वास्थ्य भी चिंता बढ़ाएगा।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्रराशिचक्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?