लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 9 सिंतबर: जानें आज बुधवार के दिन क्या है आपके लिए खास, क्या कहते हैं आपकी किस्मत के तारे

By गुणातीत ओझा | Updated: September 9, 2020 07:47 IST

Open in App

Daily Horoscope 9 September 2020

मेष (Aries) : आज आपके घर-परिवार के लोग तथा रिश्तेदार आपके कार्य व व्यवहार से प्रसन्न होंगे और साथ भी देंगे। क्या न करें- आज आप पर झूठे आरोप लग सकते हैं, अत: बिना विचार करे किसी से कुछ भी न बोलें।

वृष (Taurus) : आज जीवनसाथी से सहयोग तथा लाभ की संभावना बन रही है, फिर भी कुछ मामलों में विवाद उत्पन्न हो सकता है। क्या न करें- आज किसी नए काम का जोखिम ना उठाएं।

मिथुन (Gemini) : आज अपने से वरिष्ठ लोगों का साथ समर्थन मिलेगा। परिवार में घर के बड़ों का साथ मिलेगा। क्या न करें- आज अपने से उच्च अधिकारी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है, लेकिन धैर्य न खोएं।

कर्क (Cancer) : आज छात्रों को अपनी शिक्षा के संदर्भ में अधिक ध्यान देना होगा। क्या न करें- आज सामाजिक स्तर पर आप अधिक व्यस्त न रहें, नहीं तो आप खुद के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे।

सिंह (Leo) : आज छोटी यात्राओं के योग बने हुए हैं। इस दौरान स्वास्थ्य का कुछ ज्यादा ही ख्याल रखना पड़ेगा। खर्चों में वृद्धि होगी। क्या न करें- आज आपके खान पान में नियंत्रण की आवश्यकता है। बाहरी भोजन का अधिक सेवन न करें।

कन्या (Virgo) : आज धन का आगमन अच्छा रहेगा। प्रेम में वृद्धि होगी साथ ही प्रियजनों का बहुत सहयोग मिलेगा। क्या न करें- आज अचानक खूब धन मिल जाए, इस उम्मीद में आकर किसी भी तरह का जोखिम लेने से बचें।

तुला (Libra) : आज परिवार की ओर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। छोटी-छोटी बातों को लेकर अधिक चिंतामग्न न रहें। क्या न करें- आज किसी करीबी से धोखा मिल सकता है, अत: असावधानी न बरतें।

वृश्चिक (Scorpio) : आज आपका हौसला बुलंद रहेगा। कारोबार में प्रतिस्पर्धा के मौके बनेंगे। क्या न करें- आज अधिक वाद-विवाद में उलझें नहीं और किसी भी कार्य के लिए अधिक आतुर न हों।

धनु (Sagittarius) : आज परिवार में घर के बड़े-बुजुर्गों का साथ मिल सकता है। सृजनात्मक कार्य पर धन लगा सकते हैं। क्या न करें- आज आप अपनी जिम्मेदारी से दूर हो सकते हैं, लेकिन मन विचलित न करें।

मकर (Capricorn) : आर्थिक तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। आज धर्म व शुभ कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। कार्य-व्यवसाय एवं मान-सम्मान में वृद्धि होगी। क्या न करें- आज भोजन में अनियमितता न बरतें।

कुंभ (Aquarius) : आप कार्य में अपनी पसंदीदा चीजों की तरफ ध्यान देंगे और अपने क्षेत्र में निपुण बनेंगे। क्या न करें- आज किसी करीबी से धोखा मिल सकता है, अत: आंखें बंद करके किसी पर विश्वास ना करें।

मीन (Pisces) : आज कुछ नए काम का विचार कर सकते हैं और अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के बारे में सोच सकते हैं। क्या न करें- आज सहकर्मियों से किसी प्रकार का विवाद न करें।

टॅग्स :आज का राशिफलराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना

पूजा पाठRashifal 01 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को रहना होगा बचके, वरना हो सकता है भारी नुकसान

पूजा पाठRashifal 31 March 2026: आज इन 5 राशिवालों का दिन, नौकरी-व्यापार में होगा जमकर मुनाफा

पूजा पाठRashifal 29 March 2026: फूंक-फूंककर कदम रखें कर्क राशिवाले, पढ़ें अपना राशिफल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा