लाइव न्यूज़ :

Horoscope 9 March, 2021: कैसा रहेगा मंगलवार का दिन, सभी राशियों का हाल, पढ़ें 9 मार्च का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 8, 2021 16:13 IST

Rashifal, 9 March 2021: फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की ये एकादशी तिथि है। पढ़ें राशिफल..

Open in App

मेष: दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कार्यस्थल पर काम आसानी से पूरे होंगे और वाहनाही मिलेगी। व्यापार में बड़ा फायदा हो सकता है। पारिवारिक सुख-शांति रहेग। वाहन खरीद सकते हैं। संपत्ति विवाद से पीछा छूटेगा।

वृषभ: उदर संबंधी रोग परेशान कर सकते हैं। मन सामाजिक कार्यों की ओर लगेगा। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आर्थिक स्थिति को लकर नौकरीपेशा जातकों को चिंता रह सकती है।

मिथुन: व्यापार के लिहाज से फायदे वाला दिन है। नई परियोजनाओं में गति आएगी। राजनीति से जुड़े जातकों के लिए भी दिन अच्छा रहने वाला है। निजी रिश्तों को लेकर कुछ तनाव रह सकता है। धैर्यशील बने रहें। त्वचा से संबंधित समस्या आ सकती है।

कर्क: आपका ध्यान काम पर लगा रहेगा। दिन व्यस्तता भरा है। स्त्री पक्ष से लाभ के योग हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। संतान पक्ष से कोई अच्छा समाचार मिल सकता है।

सिंह: पुराने मित्रों या रिश्तेदारों से मुलाकात की संभावना है। शत्रु वर्ग सक्रिय रहेंगे। इसलिए संभल कर रहें। कार्यस्थल पर दिन अच्छा गुजरेगा। सहकर्मियों का साथ मिलेगा। किसी पर आंख बंदकर भरोसा करने से नुकसान की आशंका है।

कन्या: रूके हुए काम आसानी से पूरे होंगे। ससुराल पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है। जो जातक विवाह की इच्छा रखे हुए हैं, उन्हें इस संबंध में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार से रिश्ते मजबूत होंगे।

तुला: भरपूर मेहनत के बावजूद मनमाफिक नतीजे नहीं मिलने से निराशा हो सकती है। काम को लेकर तनाव रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से मनोबल बना रहेगा। नए प्रोजेक्ट को शुरू करने पर गंभीरता से विचार करेंगे। प्रेम के लिए दिन अच्छा है।

वृश्चिक: वाणी पर संयम रखना होगा। गैरजरूरी बहस से बचें। खासकर कार्यस्थल पर विवाद की आशंका है। दोस्तों या परिवार के साथ घूमने की योजना बन सकती है। पूंजी- निवेश के लिए दिन अच्छा है। आगे बढ़ सकते हैं। भाग्य का साथ मिलेगा।

धनु: बिजनेस में धन लाभ का योग है। विपरीत लिंग के प्रति खास आकर्षण रहेगा। किसी नए शख्स से मुलाकात के आकर्षण में बंधेंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है।

मकर: आपकी वाकपटुता का लाभ मिलेगा। बातों को रखने की कला सफलता के नये दरवाजे खोल सकती है। यश मिलने का योग है। दिन अच्छा गुजरने वाला है। खर्चे पर संयम रखें।

कुंभ: दिन अच्छा गुजरने वाला है। प्रतिद्वंद्वी और शत्रु परास्त होंगे। निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने में आप सफल रहेंगे। निवेश को लेकर जल्दबाजी में फैसले लेना ठीक नहीं है। नुकसान हो सकता है। जानकारों से सलाह लें।

मीन: समाज में मान-सम्मान मिलेगा। व्यापारिक गतिविधियों में भी स्थितियां अनुकूल बन रही हैं। अच्छे खान-पान की ओर मन आकर्षित रहेगा। लव लाइफ के लिए भी दिन अच्छा है। प्रेम प्रस्ताव में सफलता के आसार हैं।

 

टॅग्स :आज का राशिफलराशिचक्रज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना