Rashifal, 5 March, 2021: शुक्रवार का राशिफल, जानें हर राशि का हाल, किस जातक के लिए कैसा होगा दिन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 4, 2021 03:36 PM2021-03-04T15:36:29+5:302021-03-04T15:36:29+5:30

Rashifal, 5 March, 2021: ये फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की सप्तनी तिथि है। दिशा शूल पश्चिम दिशा है। पढ़ें 5 मार्च का राशिफल

aaj ka rashifal 5 march 2021 horoscope rashifal today astrology all zodiac sign hindi | Rashifal, 5 March, 2021: शुक्रवार का राशिफल, जानें हर राशि का हाल, किस जातक के लिए कैसा होगा दिन

5 मार्च, 2021 का राशिफल

मेष: किसी करीबी मित्र या रिश्तेदार से समस्या हो सकती है। कार्यस्थल पर काम का बोझ रहेगा और किसी के विवाद की आशंका है। व्यवसाय से जुड़ी यात्रा करने से बचें। संतान को लेकर चिंता बनी रहेगी।

वृषभ: आपका दिन यात्रा में बितेगा। काम लेकर भागदौड़ रहेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। प्रम संबंधों के लिए दिन अच्छा है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।

मिथुन: आत्मविश्वास से आप भरे होंगे। सही और गलत का ठीक-ठीक फैसला कर सकेंगे। दिन अच्छा है और कामयाबी आपके साथ है। सामाजिक प्रतिष्ठा मिलने के आसार हैं। लव पार्टनर से रिश्ते और मधुर होंगे।

कर्क: दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आसपास के लोगों से संबंध बेहतर होंगे। प्रम सबंधों में निकटता आएगी। 

सिंह: पारिवारिक वातावरण अच्छा रहने वाला है। वरिष्ठजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। आय के स्रोत में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातक के लिए तरक्की की संभावना है।

कन्या: कारोबार-कर्मक्षेत्र में कुछ मुश्किलें आ सकती है। दोपहर बाद का समय अच्छा है। यात्रा से बचें। किसी विवाद में खुद को बेवजह उलझने से बचाएं। 

तुला: आपके लिए सफलता का दिन है। हर काम आसानी से पूरे होंगे। सरकारी कामों विशेष रूप से पूरे होंगे। रूका हुआ धान प्राप्त हो सकता है। गहरे जल से हालांकि दूर रहने की जरूरत है।

वृश्चिक: दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। खर्चों पर जरूर काबू रखें। अध्ययन कार्य में रूचि बढ़ेगी। संतान पक्ष से सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है।

धनु: आपके लिए यश और सम्मान का ये दिन है। आत्मविश्वास की तारीफ होगी। विरोधी परास्त होंगे और सूझबूझ से अपने फैसले ले सकते हैं। प्रेम संबंधों में कुछ तनाव आ सकता है।

मकर: आलस हावी रह सकता है। शेयर बाजार या कहीं और पैसे के निवेश से आज बचें। कार्यों को लेकर तालमेल बनाने में कमी रहेगी। दिन निराशाजनक रह सकता है। मन भटकेगा और इस कारण नुकसान की आशंका है। 

कुंभ: व्यवसाय और काम आदि के लिए दिन अच्छा है। परिवार के साथ छोटी यात्रा का योग बन सकता है। परिवार के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे। किसी अजनबी पर भरोसा ठीक नहीं है।

मीन: कारोबार-व्यापार में लाभ के योग हैं दिनमान आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। खान-पान पर जरूर ध्यान दें। सेहत बिगड़ सकती है। विवाह के इच्छुक हैं तो इस संबंध में शुभ समाचार प्राप्त होने की संभावना है।

Web Title: aaj ka rashifal 5 march 2021 horoscope rashifal today astrology all zodiac sign hindi

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे