लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 21 December 2024: आज मेष राशिवालों को होगा आर्थिक लाभ, लेकिन इन राशियों पर शनि भारी!

By रुस्तम राणा | Updated: December 21, 2024 05:15 IST

Aaj Ka Rashifal 21 December 2024: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

Aaj Ka Rashifal 21 December 2024: पढ़ें अपना दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) और जानें अपना आज का भविष्य। आज का राशिफल (Daily Horoscope), वैदिक ज्योतिष की गणना पर आधारित है। इस राशिफल की मदद से आप यह जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा। क्या आपको शानदार परिणाम मिलेंगे या दिन मिलाजुला रहेगा अथवा करना होगा चुनौतियों का सामना। इसमें सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।

मेष दैनिक राशिफल: आज आर्थिक दृष्टि से लाभ होगा। करियर में उन्नति के अच्छे रास्ते खुलेंगे। ग्राहकों की डिमांड के कारण खुदरा व्यापारी समान की पूर्ति न कर पाने से परेशान रहेंगे। किसी चीज को लेकर दुविधा की स्थिति में रह सकते हैं। 

वृषभ दैनिक राशिफल: आज व्यापारियों को बड़ा मुनाफा होगा, जिस कारण आज आप बेहद खुश होंगे। आकस्मिक धन खर्च होगा। मित्रों के साथ कोई अनबन न हो इसका भी पूर्ण ध्यान रखें। 

मिथुन दैनिक राशिफल: आर्थिक रुप से आज आप सजग रहेंगे। लोगों के आपके साथ मैत्रीपूर्ण संबंध स्थापित होंगे।पारिवारिक मोर्चे पर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल: आज संतान की ओर से सुख मिलेगा। पिता एवं पैतृक संपत्ति से लाभ होने के योग हैं। आप के प्रति आपके पिता का व्यवहार भी अच्छा रहेगा। 

सिंह दैनिक राशिफल: आज आप शेयर मार्केट या अन्य किसी माल की खरीददारी में धन निवेश कर सकते हैं। हर कार्य को दृढ निश्चय के साथ संपन्न कर पाएँगे।  

कन्या दैनिक राशिफल: आज ऑफिस में मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रियतम के साथ कहीं सैर सपाटा हो सकता है। ससुराल पक्ष से किसी प्रकार का गिफ्ट मिल सकता है। किसी रहस्य को जानने की तीव्र इच्छा करेगी। 

तुला दैनिक राशिफल: आज आपको सामान्य परिणाम मिल सकते हैं। किसी कारण मन खिन्न हो सकता है। लोग आपके काम में उंगली उठा सकते हैं। आपको अपने जीवनसाथी से पूरा सपोर्ट मिलेगा। 

वृश्चिक दैनिक राशिफल: आज व्यापारिक लोन या किसी बड़ी डील की इच्छा रखने वाले व्यापारियों की मनोकामना पूरी होने की संभावना है। अचानक प्रवास करने के संयोग खड़े होंगे। 

धनु दैनिक राशिफल: आज व्यवसाय और नौकरी में तकलीफ खड़ी होगी। जोखिमी विचार, व्यवहार या आयोजन करने से पहले विचार करने की आवश्यकता है।  

मकर दैनिक राशिफल: आज व्यापारी अपने व्यवहार और वाणी को सौम्य बनाएं जिससे ग्राहक आपसे संतुष्ट रहें। गुस्से के कारण आपकी वाणी व्यवहार में उग्रता न आए उसका ख्याल रखें। 

कुंभ दैनिक राशिफल: आज व्यापारियों को कारोबार में गति लाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, हालांकि इसके परिणाम भी अच्छे मिलेंगे। बातचीत में तार्किक एवं बौद्धिक चर्चा से दूर रहिएगा। 

मीन दैनिक राशिफल: आज व्यापार में विकास के अवसर मिलेंगे। मित्रों के साथ मिलना- जुलना या पर्यटन होगा। सरकारी काम काज के लिए आपको आज का इंतजार करना होगा।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना