लाइव न्यूज़ :

Rashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

By रुस्तम राणा | Updated: April 3, 2026 14:41 IST

सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।

Open in App

Aaj Ka Rashifal  03 April 2026: पढ़ें अपना दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) और जानें अपना आज का भविष्य। आज का राशिफल (Daily Horoscope), वैदिक ज्योतिष की गणना पर आधारित है। इस राशिफल (Dainik Rashifal) की मदद से आप यह जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा। क्या आपको शानदार परिणाम मिलेंगे या दिन मिलाजुला रहेगा अथवा करना होगा चुनौतियों का सामना। इसमें सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।

मेष दैनिक राशिफल: आज कार्यक्षेत्र में शत्रुओं से सावधान रहना होगा। वे आपका नुकसान पहुंचाने का पूरा प्रयास करेंगे। ऐसे में आपको उनकी चाल से थोड़ा सतर्क रहना होगा। परिवार का साथ पाकर हिम्मत आएगी।

वृषभ दैनिक राशिफल: आज आपको प्रेम जीवन में कुछ सुखद अनुभव प्राप्त होगा। यदि आप वैवाहिक जीवन में प्रवेश कर चुके हैं तो संतान प्राप्ति के योग बनेंगे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई की चिंता रह सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल: आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। किसी तरह का लाभ प्राप्त हो सकता है। प्रॉपर्टी में इजाफा हो सकता है। माता जी की सेहत में सुधार होगा। चल-अचल संपत्ति के खरीदने की संभावना है।

कर्क दैनिक राशिफल: आज लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आप ऊर्जावान रहेंगे। भरपूर जोश के साथ आप अपने कार्य को संपन्न करेंगे। परिजनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, लेकिन आपको अपने जज्बातों को काबू करना होगा।

सिंह दैनिक राशिफल: आज आर्थिक लाभ होने के संकेत हैं। दिन की शुरूआत में व्यस्तता रह सकती है। लेकिन आधे दिन के बाद थोड़ा आरामदायक महसूस कर सकते हैं। आज धन संचय करने में सफल होंगे। 

कन्या दैनिक राशिफल: आज कार्यक्षेत्र में आज कोई बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। धर्म कर्म में रूचि बढ़ेगी। 

तुला दैनिक राशिफल: आज क्रोध और आवेश के अतिरेक से बचें। धन से जुड़े मामलों में सफलता नहीं मिलेगी, बल्कि हानि होने की संभावना है। हालांकि अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। अन्यथा मुश्किल में पड़ सकते हैं। 

वृश्चिक दैनिक राशिफल: आज कार्यक्षेत्र में जबरदस्त लाभ मिल सकता है। दिन की शुरूआत किसी अच्छी खबर से होगी। लाभ प्राप्ति के प्रबल योग बनेंगे। मित्रों एवं बड़े भाई-बहनों की सहायता से लाभ अर्जित करेंगे।

धनु दैनिक राशिफल: आज आत्मविश्वास की कमी देखने को मिल सकती है। आपको कामकाज में किसी तरह की तकलीफ नहीं होगी। पिताजी से रिश्ते मजबूत होंगे। उनकी सेहत में सुधार होगा। किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल: आज आपके किस्मत के सितारे बुलंद रहेंगे। धर्म-कर्म के कार्य में हिस्सा ले सकते हैं। दिन में आज आप थोड़ा थकान महसूस कर सकते हैं। तीर्थ स्थल पर घूमने का मन बनेगा। भाग्य का साथ मिल सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल: आज अप्रत्याशित परिणाम मिलने के आसार हैं। अचानक से आपके सामने कोई समस्या आ सकती है, लेकिन आप अपने बौद्धिक कौशल से उस समस्या को हराने में कामयाब होंगे। वाहन सावधानी से चलाएं।

मीन दैनिक राशिफल: आज घर की जरूरतों के लिए खरीदारी कर सकते हैं। वहीं वैवाहिक जीवन के मधुर रहने की संभावना है। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। धन खर्च होगा।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना

पूजा पाठPanchang 01 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 01 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को रहना होगा बचके, वरना हो सकता है भारी नुकसान

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत