लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 01 July 2025: जुलाई का पहला दिन इन 3 राशियों के बेहद खास, खुशखबरी देगी दस्तक

By रुस्तम राणा | Updated: July 1, 2025 05:24 IST

सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।

Open in App

Aaj Ka Rashifal 01 July 2025: पढ़ें अपना दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) और जानें अपना आज का भविष्य। आज का राशिफल (Daily Horoscope), वैदिक ज्योतिष की गणना पर आधारित है। इस राशिफल (Dainik Rashifal) की मदद से आप यह जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा। क्या आपको शानदार परिणाम मिलेंगे या दिन मिलाजुला रहेगा अथवा करना होगा चुनौतियों का सामना। इसमें सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है। 

मेष दैनिक राशिफल: आज वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। आज ऐसा भी संभव है कि आपकी कोई कामना पूरी हो, जिसे पाकर आपका दिल गद-गद हो जाएगा। 

वृषभ दैनिक राशिफल: आज आपकी संवाद की क्षमता प्रभावशाली साबित होगी। किसी रहस्य को जानने की प्रबल इच्छा कर सकती है। ससुराल वालों से रिश्ते में खटास आ सकती है। 

मिथुन दैनिक राशिफल: आज किसी रिश्तेदार के यहां पर जाने का प्लान बन सकता है। कार्य-व्यापार में मुनाफा होगा। यदि आप किसी से पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो आज कोई अच्छी डील फाइनल हो सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल: आज आपको अपनी सेहत पर भी ध्यान रखना होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। 

सिंह दैनिक राशिफल: आज व्यापार में अप्रत्याशित फायदा हो सकता है। प्रेम जीवन में प्रियतम के साथ किसी बात को लेकर प्यारवाली तकरार देखने को मिल सकती है। भरपूर नींद का मजा ले सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल: आज परिजनों की किसी बात को लेकर दिक्कत होगी। लग्जरी सामान को खरीदने में धन खर्च हो सकता है। आज आप अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर सकते हैं। छात्र पठन-पाठन में रुचि ले सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल: आज करियर में तरक्की पाने के अवसर भी आएंगे। घरवालों से किसी बात को लेकर कहासुनी भी हो सकती है। आलस को त्यागकर थोड़ा मेहनत पर ध्यान देना होगा।  

वृश्चिक दैनिक राशिफल: आज मानसिक तनाव रहेगा। धन प्राप्ति के योग बनेंगे। घर-परिवार में खुशियां आएंगी। आप धन बचत कर पाने में सफल होंगे। दफ्तर के तनाव को घर पर न लाएं।

धनु दैनिक राशिफल: आज लोगों को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। आज विद्यार्थियों को पढ़ाई में चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। माता-पिता का सहयोग रहेगा। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से रिश्ते मधुर होंगे। 

मकर दैनिक राशिफल: आज आर्थिक रूप से मुनाफा होने के योग हैं। परिजनों में विवाद की स्थिति रहेगी। आपको ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखना होगा जो आपको गलत रास्तों में ले जाने पर मजबूर करते हों।

कुंभ दैनिक राशिफल: आज आर्थिक रूप से भी परेशानियां आ सकती हैं। मित्रों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आज आप अपनी कोई पुरानी याद को ताजा करते हुए मन में मुस्कराते हुए नजर आएंगे।

मीन दैनिक राशिफल: आज कार्यक्षेत्र में किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं। यदि आप नई नौकरी की तलाश में हैं तो उसके लिए आपको इंतजार करना पड़ सकता है। निजी जीवन में स्थिति यथावत रहेगी।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना