लाइव न्यूज़ :

आज का पंचांग: आज राहु काल का समय क्या है? पढ़िए 7 अगस्त, 2019 का पंचांग और कैलेंडर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 7, 2019 06:44 IST

Open in App

आज 7 अगस्त, 2019 (मंगलवार) का दिन शुरू करने से पहले आप आज का पंचांग यहां देख सकते हैं। आज नई दिल्ली क्षेत्र में राहु काल दोपहर 12.27 बजे से है और यह 02.06 बजे तक जारी रहेगा। राहु काल में किसी भी शुभ काम को करने की मनाही होती है। सूर्य आश्लेषा नक्षत्र में हैं। सावन मास के शुक्ल पक्ष की यह सप्तमी तिथि है जो 11.41 बजे तक जारी रहेगी। इसके बाद अष्टमी तिथि शुरू हो जाएगी।

यह शक संवत का 1941 और विक्रम संवत का साल 2076 है। दिशा शूल की बात करें तो आज दिल्ली में ये उत्तर दिशा का है। इसलिए इस दिशा में यात्रा करने से बचें। नई दिल्ली क्षेत्र में आज अभिजीत मुहूर्त (शुभ काम करने का शुभ समय) नहीं है। नई दिल्ली में सूर्योदय सुबह 5.50 और सूर्यस्त शाम 7.04 बजे है। विजय मुहूर्त आज दिल्ली में दोपहर बाद 2.39 बजे से 3.32 तक होगा। वही, अमृत काल 1.06 बजे से 2.39 तक होगा।

आज का राहु काल

शहरराहु काल
जयपुर12.32 PM से 2.11 PM
पटना11.55 AM से 1.33 PM
लखनऊ12.12 PM से 1.51 PM
नई दिल्ली12.27 PM से 2.06 PM
मुंबई12.44 PM से 2.20 PM
उज्जैन12.33 PM से 2.10 PM
कोलकाता11.42 AM से 1.19 PM

Tulsidas Jayanti 2019: तुलसीदास जयंती आज

हर साल सावन मास की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाई जाने वाली तुलसीदास जयंती आज 7 अगस्त (बुधवार) को है। एक हिंदू संत और कवि के रूप में अपनी पहचान कायम करने वाले तुलसीदास की भगवान राम के प्रति बहुत श्रद्धा थी। तुलसीदास को महर्षि वाल्मिकी की संस्कृत में लिखी मूल रामायण को अवधी भाषा में लिखने का श्रेय जाता है, जिसे आज हम 'रामचरितमानस' के नाम से जानते हैं। तुलसीदास 'हनुमान चालिसा' के भी रचयिता हैं। उन्होंने यह अवधी भाषा में लिखी और आज यह पूरी दुनिया में लोकप्रिय है।

टॅग्स :आज का पंचांगज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना