Aaj Ka Panchang: नई दिल्ली में आज 12.18 बजे से राहु काल, नहीं करें शुभ काम, इस दिशा की यात्रा से भी बचें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 11, 2019 07:28 AM2019-09-11T07:28:01+5:302019-09-11T07:28:01+5:30

Aaj Ka Panchang: आज के पांचांग के अनुसार राहु काल आज दिल्ली में दोपहर बाद 12.18 से 01.50 बजे तक रहेगा। वहीं, अभिजीत मुहूर्त दिन में आज कोई नहीं है।

aaj ka panchang in hindi 11th september 2019 rahu kaal time shubh muhurat and calendar | Aaj Ka Panchang: नई दिल्ली में आज 12.18 बजे से राहु काल, नहीं करें शुभ काम, इस दिशा की यात्रा से भी बचें

11 सितंबर, 2019 का पंचांग

HighlightsAaj Ka Panchang: नई दिल्ली क्षेत्र में राहु काल दोपहर बाद 12.18 से होगा शुरूआज भगवान शिव को समर्पित प्रदोष व्रत भी, केरल में मनाया जा रहा है ओणम

आज 11 सितंबर, 2019 (बुधवार) का दिन शुरू करने से पहले आप आज का पंचांग यहां देख सकते हैं। आज नई दिल्ली क्षेत्र में राहु काल दोपहर बाद 12.18 बजे से शुरू होगा और यह 01.50 बजे तक जारी रहेगा। राहु काल में किसी भी शुभ काम को करने की मनाही होती है। सूर्य पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में हैं। भाद्रपदा के शुक्ल पक्ष की यह त्रयोदशी तिथि है जो 12 सितंबर को सुबह 05.06 तक जारी रहेगी। इसके बाद चतुर्दशी की शुरुआत होगी।

यह शक संवत का 1941 और विक्रम संवत का साल 2076 है। दिशा शूल की बात करें तो आज दिल्ली में ये उत्तर दिशा का है। इसलिए इस दिशा में यात्रा करने से बचें। नई दिल्ली क्षेत्र में आज अभिजीत मुहूर्त (शुभ काम करने का शुभ समय) दिन में कोई नहीं है। नई दिल्ली में सूर्योदय 6.08 बजे और सूर्यस्त शाम 06.28 बजे है। विजय मुहूर्त आज दिल्ली में दोपहर बाद 2.21 बजे से 3.10 तक होगा। आईए, जानिए कुछ प्रमुख शहरों में लगने वाले राहु काल के समय पर...

आज का राहु काल

शहरराहु काल
जयपुर12.23 PM से 01.56 PM
पटना 11.46 AM से 01.18 PM
लखनऊ12.03 PM से 01.35 PM
नई दिल्ली12.18 PM से 01.50 PM
मुंबई12.35 PM से 02.07 PM
उज्जैन12.23 PM से 01.55 PM
कोलकाता11.33 AM से 01.05 PM

आज प्रदोष व्रत और ओणम

आज भगवान शिव को समर्पित प्रदोष व्रत है। प्रदोष व्रत हर पक्ष की त्रयोदशी को किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इसे करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और संतान की प्राप्ति होती है। हर प्रदोष व्रत को उसी नाम से जाना जाता है, जिस दिन वह पड़ रहा है। इस लिहाज से आज बुध प्रदोष व्रत है। दूसरी ओर ओणम का उत्सव भी दक्षिण भारत में चल रहा है। ओणम का उत्सव 1 सितंबर से 13 सितंबर तक जारी रहेगा।

Web Title: aaj ka panchang in hindi 11th september 2019 rahu kaal time shubh muhurat and calendar

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे