23 November Rashifal: इन चार राशि वालों की आज चमक जाएगी किस्मत, पढ़िए मेष से मीन राशि तक का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 23, 2019 07:22 AM2019-11-23T07:22:59+5:302019-11-23T07:22:59+5:30

तुला राशि वालों को आज वाणी और व्यवहार को संयम में रखना पड़ेगा। अन्य व्यक्तियों या कुटुंबीजनों के साथ उग्र बोलाचाली होने की संभावना है।

23 November Rashifal: todays horoscope aaj ka rashifal 23 november 2019 rashifal today astrology in hindi zodiac sign | 23 November Rashifal: इन चार राशि वालों की आज चमक जाएगी किस्मत, पढ़िए मेष से मीन राशि तक का राशिफल

23 November Rashifal: इन चार राशि वालों की आज चमक जाएगी किस्मत, पढ़िए मेष से मीन राशि तक का राशिफल

Highlightsकुंभ राशि वालों की नकारात्मक विचारों से मन में हताशा पैदा होगी।मीन राशि वालों आपका आज का दिन सुख- शांति से व्यतीत होगा।

1. मेष राशि

आर्थिक और व्यावसायिक रूप से आज का दिन लाभदायक है। आर्थिक लाभ मिलेगा। लंबे समय का वित्तीय आयोजन भी कर सकेंगे। शरीर और मन से स्वस्थ रहेंगे। मित्रों और पारिवारिक सदस्यों के साथ खूब आनंद में दिन व्यतीत होगा। 

2. वृषभ राशि

विचारों की विशालता और वाणी का जादू आज अन्य को प्रभावित और मंत्रमुग्ध करेगा। लोगों के साथ सौहार्दपूर्ण सम्बंध रहेगा। बौद्धिक चर्चा या वाद-विवाद में सफलता मिलेगी। वाचन एवं लेखन में अभिरुचि बढ़ेगी। 

3. मिथुन राशि

महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने में आप द्विधा अनुभव करेंगे। माता और स्त्रियों के मामले में अधिक संवेदनशील बनेंगे। विचारों की भरमार से मानसिक थकान अनुभव करेंगे। अनिद्रा के कारण शारीरिक अस्वस्थता रहेगी। 

4. कर्क राशि

कार्य की सफलता और नए कार्य के शुभारंभ के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। मित्रों तथा स्वजनों के साथ की मुलाकात से आप खुशहाल रहेंगे। लघु यात्रा का योग है। भाई- बंधुओं से मेलजोल बना रहेगा। 

5. सिंह राशि

दूर बसनेवाले स्नेहीजन तथा मित्रों के साथ के संदेश व्यवहार से आपको लाभ होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी। अपनी वाकपटुता से किसी के मन को जीत सकते हैं। निर्धारित काम में सफलता मिलेगी। 

6. कन्या राशि

वैचारिक समृद्धि और वाणी की मोहकता से आपको लाभ होगा और आप सौहार्दपूर्ण सम्बंध विकसित कर अपना काम निकाल सकेंगे। व्यवसाय की दृष्टि से आज का दिन लाभदायक साबित होगा। आपका स्वास्थ्य बना रहेगा और मन भी स्वस्थ रहेगा। 

7. तुला राशि

आपकी वाणी और व्यवहार को संयम में रखना पड़ेगा। अन्य व्यक्तियों या कुटुंबीजनों के साथ उग्र बोलाचाली होने की संभावना है। परोपकार का बदला उपकार से मिल सकता है। आय की अपेक्षा खर्च की मात्रा बढ़ेगी। 

8. वृश्चिक राशि

आप गृहस्थजीवन में सुख और संतोष की अनुभूति करेंगे। पत्नी तथा पुत्र की तरफ से शुभ समाचाल मिलेगा। मांगलिक कार्य होंगे। विवाह के लिए संयोग बनेंगे। नौकरी धंधे में अच्छे अवसर खड़े होने से आय में वृद्धि होगी।

9. धनु राशि

आर्थिक और व्यापारिक आयोजन करने के लिए शुभ दिन है। कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होगा। परोपकार की भावना आज बलवतर रहेगी। आमोद- प्रमोद के साथ आपका दिन व्यतीत होगा। नौकरी- व्यवसाय में पदोन्नति और मान- सम्मान प्राप्त होगा। गृहस्थजीवन में आनंद व्याप्त रहेगा।

10. मकर राशि

आपका आज का दिन मिश्र फलदायक साबित होगा। बौद्धिक कार्यों और व्यवसाय में नई विचारधारा अमल में लाएँगे। लेखन और साहित्य से सम्बंधित प्रवृत्तियों में आपकी सृजनात्मकता दिखाई देगी। फिर भी मन के किसी कोने में आपको अस्वस्थता अनुभव होगा। 

11. कुंभ राशि

नकारात्मक विचारों से मन में हताशा पैदा होगी। इस समय मानसिक उद्वेग और क्रोध की भावना का अनुभव करेंगे। खर्च बढ़ेगा। वाणी पर संयम न रहने के कारण परिवार में मनमुटाव और झगड़े होने की संभावना है। 

12. मीन राशि

आपका आज का दिन सुख- शांति से व्यतीत होगा। व्यापारियों को भागीदारी के लिए उत्तम समय है। पति पत्नी के बीच दांपत्यजीवन में निकटता का अनुभव होगा। मित्रों, स्वजनों के साथ मिलन मुलाकात होगा। 

Web Title: 23 November Rashifal: todays horoscope aaj ka rashifal 23 november 2019 rashifal today astrology in hindi zodiac sign

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे