लाइव न्यूज़ :

23 February Rashifal: सिंह, मीन, वृश्चिक सहित ये 5 राशि वाले आज फंस सकते हैं मुसीबत में, जानिए आपका भविष्य

By ज्ञानेश चौहान | Updated: February 23, 2020 07:12 IST

वृषभ राशि वालों का आज का दिन शुभ फलदायी है। विशेषकर व्यवसाय करने वालों के लिए आज का दिन बहुत लाभदायी रहेगा।

Open in App

मेषआपका दिन मित्रों और सामाजिक कार्यों के पीछे भागदौड़ में बीतेगा। धन का खर्च भी करना पडेगा। फिर भी नए मित्रों के साथ पहचान होने की भी संभावना अधिक है, जो कि भविष्य में आपके लिए लाभदायी रहेंगे। सरकारी कार्यो में सफलता प्राप्त होगी। बडों का सहयोग भी प्राप्त होगा और उन्हें मिलने से आनंद में वृद्धि होगी। दूर या विदेश स्थित संतान के संबंध में शुभ समाचार प्राप्त होंगे या उन्हे मिलने का अवसर प्राप्त होगा। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है।

वृषभ आज का दिन शुभ फलदायी है। विशेषकर व्यवसाय करने वालों के लिए आज का दिन बहुत लाभदायी रहेगा। व्यवसाय में पदोन्नती का भी योग है। कार्यालय में उच्च अधिकारी का सहकार प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन में भी सुख और संतोष प्राप्त होगा। मित्रों से मुलाकात आनंद प्रदान करेगी।

मिथुनआप का दिन प्रतिकूलता लेकर आएगा। मानसिक रुप से व्यग्रता और शारीरिक रुप से शिथिलता का अनुभव होगा। कार्य करने का उत्साह नहीं रहेगा। व्यवसायिक स्थल पर भी उच्चाधिकारी और सहकर्मचारी का व्यवहार नकारात्मक रहेगा। धन खर्च हो सकता है। संतानों के साथ मतभेद अथवा उनकी चिंता से मन व्यग्र रहेगा। प्रतिस्पर्धियों से सावधानी बरतें।

कर्कवैचारिक रुप से नकारात्मकता छाई रहने से आज दिनभर शारीरिक और मानसिक रुप से अस्वस्थता बनी रहेगी। इसलिए नकारात्मकता से दूर रहें। क्रोध पर भी आज संयम रखना पडेगा। खर्च अधिक रहेगा। परिवारजनों के बीच में घर्षण न हो इसका ध्यान रखें। नये कार्यों का प्रारंभ आज न करें। नए परिचय भी कुछ खास लाभदायी सिद्ध नहीं हो पाएंगे। सरकार-विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहना ही लाभदायी होगा।

सिंहआज पति-पत्नी के बीच में अनबन हो जाने से दांपत्य जीवन में कलेश हो सकता है। आप दोनों में से किसी का स्वास्थ्य न बिगडे़ इसका भी ध्यान रखें। सांसारिक तथा अन्य प्रश्नो के कारण भी आप का मन आज उदासीन रहेगा। भागीदारों के साथ भी व्यवहार में मतभेद का निर्माण हो सकता है। कोर्ट-कचहरी से दूर रहें।

कन्याव्यवसायिक क्षेत्र में आज यश प्राप्त होने की संभावनाएं अधिक हैं। सहकर्मचारियों का सहकार प्राप्त होगा। पारिवारिक वातावरण में सुख का अनुभव होगा। शारीरिक और मानसिक रुप से भी आप स्वस्थ रहेंगे। आर्थिक लाभ होगा। रोगी व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी।

तुलावैचारिक रुप से विशालता और वाणी की मधुरता अन्य लोगों को प्रभावित करेगी और इससे अन्य व्यक्तियों के साथ संबंधों में मेल बना रहेगा। चर्चा-विचारणा में भी आप प्रभाव जमा सकेंगे। परिश्रम की तुलना में परिणाम संतोषजनक नहीं प्राप्त होगा। कार्य में संभलकर आगे बढना होगा। अजीर्ण की पीडा़ होने से खान-पान में ध्यान रखें। साहित्य लेखन की प्रवृत्ति में अभिरुचि बढे़गी।

वृश्चिकस्नेहीजनों के साथ संबंधों में सावधानी बरतनी होगी। शारीरिक और मानसिक रुप से अस्वस्थता के कारण व्यग्रता बनी रहेगी। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। धन और कीर्ति की हानि होगी। पारिवारिक वातावरण कलेशपूर्ण रहेगा। मन में प्रसन्नता का अभाव रहने से अनिद्रा भी आपको आज सताएगी।

धनुप्रतिस्पर्धी आज परास्त होंगे। शारीरिक और मानसिक रुप से स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए समय अनुकूल है। स्नेहीजनों के साथ समय आनंद सहित बिताएंगे। आध्यात्मिकता का भी आनंद आप के जीवन में बना रहेगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ भेंट होने से हर्ष होगा।

मकरआज का दिन मिश्र फलदायी है। परिवारजनों के साथ गलतफहमी या मनमुटाव के प्रसंग बनने से मन में ग्लानि छाई रहेगी। निरर्थक खर्च होगा। आरोग्य के विषय में ध्यान रखें। विद्यर्थियों को आज अभ्यास में रुचि नहीं होगी। शेयर में पूंजी-निवेश करने का आयोजन आप कर सकेंगे। गृहणियों को आज असंतोष रहेगा। आध्यात्मिकता आज शांतिदायी सिद्ध होगी।

कुंभआज का दिन मिश्र फलदायी है। परिवारजनों के साथ गलतफहमी या मनमुटाव के प्रसंग बनने से मन में ग्लानि छाई रहेगी। निरर्थक खर्च होगा। आरोग्य के विषय में ध्यान रखें। विद्यर्थियों को आज अभ्यास में रुचि नहीं होगी। शेयर में पूंजी-निवेश करने का आयोजन आप कर सकेंगे। गृहणियों को आज असंतोष रहेगा। आध्यात्मिकता आज शांतिदायी सिद्ध होगी।

मीनकोर्ट-कचहरी अथवा स्थावर संपत्ति की झंझट में आज न पड़ें। आज सभी कार्यो में मन की एकाग्रता से फायदा होगा। स्वजनों के वियोग का प्रसंग उपस्थित होगा। परिवारजनों के साथ मतभेद रहेगा। मिल रहे लाभ पाने में हानि न हो जाए इसका ध्यान भी रखिएगा। लेन-देन में सोच-विचार कर निर्णय लीजिएगा। अकस्मात और गलतफहमी से दूर रहें।

टॅग्स :ज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?