पुरुष लिंग को लेकर महिलाओं को होती हैं ये 5 गलतफहमी

By गुलनीत कौर | Published: January 29, 2019 06:03 PM2019-01-29T18:03:10+5:302019-01-29T18:03:10+5:30

अगर किसी महिला को ऐसा लगे कि पुरुष लिंग एक 'स्विच ऑन बटन' की तरह है केवल एक टच से ही मर्द उत्तेजित हो सकते हैं तो वह गलत है।

Women have these 5 misconceptions about penises | पुरुष लिंग को लेकर महिलाओं को होती हैं ये 5 गलतफहमी

पुरुष लिंग को लेकर महिलाओं को होती हैं ये 5 गलतफहमी

हमारे समाज में आज भी सेक्स पर खुलकर चर्चा नहीं होती है और जब बात महिलाओं की हो तो वे अधिक शर्मीली मानी जाती हैं। महिलाएं सिर्फ और सिर्फ अपनी क्लोज फ्रेंड के साथ ही इस तरह के विषय पर बात कर पाती हैं। यहां भी वे जितना कह सकती हैं केवल उतने ही विचार प्रकट करती हैं। लेकिन दुनियाभर में हुए सर्वे से हमें महिलाओं के सेक्स और पुरुषों के लिंग के प्रति विचारों के बारे में पता चला है। इनमें से कुछ बातें बेहद दिलचस्प हैं और कुछ आपको लोटपोट करने वाली भी हैं। आइए जानते हैं:

1) अपनी मर्जी से करता है रिएक्ट: कई महिलाओं को ऐसा लगता है कि पुरुष लॉन्ग सिर्फ और सिर्फ अपनी मर्जी से रिएक्ट करता है। पुरुषों के पास इस चीज का पूरा कंट्रोल होता है कि कब उन्हें उत्तेजना दिखानी है और कब नहीं। लेकिन असल में इसका ठीक विपरीत होता है। पुरुष लिंग कभी भी, कहीं भी और बिना किसी कारण के भी रिएक्ट कर सकता है। और यह सब नेचुरल है।

2) कोमलता से करना होगा हैंडल: पुरुष लिंग नाजुक होता है और बेहद ध्यान से इसे कंट्रोल करना चाहिए। अगर किसी महिला को ऐसा लगता है तो वह बिलकुल गलत है। महिला प्राइवेट पार्ट के मुकाबले में पुरुषों का प्राइवेट पार्ट बहुत ज्यादा स्ट्रांग होता है और इसे हैंडल करते समय मन में किसी भी तरह का डर नहीं रखना चाहिए।

यह भी पढ़ें: ये है महिलाओं का सबसे सेंसिटिव बॉडी पार्ट, यहां पार्टनर की एक कोशिश भी दिखाती है कमाल

3) एक टच से पॉसिबल: अगर किसी महिला को ऐसा लगे कि पुरुष लिंग एक 'स्विच ऑन बटन' की तरह है केवल एक टच से ही मर्द उत्तेजित हो सकते हैं तो वह गलत है। हां कई बार इंस्टेंट रिएक्शन मिलता है लेकिन कभी कभी बेहद कोशिश करनी पड़ सकती है। यह सिर्फ और सिर्फ भावनाओं का खेल है।

4) 'क्रैक' का डर नहीं: 'बोन' ना होने की वजह से रफ एंड टफ जरूर मानें लेकिन इतना नहीं कि कुछ समझें ही ना। लापरवाही से चलने से बड़ी मुसीबत भी आ सकती है। इसलिए अगर कोई महिला यह सोचे कि पुरुष लिंग को कुछ नहीं हो सकता है, तो वहा बिलकुल गलत सोच रही है। यहां भी सावधानी बरतने की जरूरत पड़ती है।

5) मेनटेन करना आसान: महिलाओं के प्राइवेट हिस्से को क्लीन करना और सफाई को मेनटेन रखना वाकई मुश्किल होता है। लेकिन उनका मानना है कि परूष प्राइवेट पार्ट को मेनटेन करना आसान है। असल में ऐसा नहीं होता है। यदि क्लीनिंग प्रोसेस के दौरान पसीना अधिक आए तो यहां भी दिक्कत होने लगती है। धैर्य के साथ यह काम करना अपद्ता है नहीं तो गड़बड़ हो सकती है।

Web Title: Women have these 5 misconceptions about penises

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे