रिलेशनशिप को प्रभावित कर सकती हैं बचपन की कड़वी यादें, जानिए क्या है वजह

By मनाली रस्तोगी | Published: August 1, 2022 03:28 PM2022-08-01T15:28:05+5:302022-08-01T15:28:51+5:30

साइकोलोजिस्‍ट और रिलेशनशिप काउंसलर ल्यूसिले शैकलटन ने बताया है कि कैसे बचपन का आघात हमारे वयस्क संबंधों को प्रभावित कर सकता है।

various ways childhood trauma can effect our adult relationships | रिलेशनशिप को प्रभावित कर सकती हैं बचपन की कड़वी यादें, जानिए क्या है वजह

रिलेशनशिप को प्रभावित कर सकती हैं बचपन की कड़वी यादें, जानिए क्या है वजह

कहते हैं कि बच्चे की बचपन की यादें उसकी पर्सनालिटी पर काफी प्रभाव डालती हैं। बचपन में हुई कोई भी अच्छे या बुरे अनुभव इस पर भी असर डालते हैं कि बच्चों का बड़े होकर किसी भी व्यक्ति के साथ रिश्ता कैसा होगा। ऐसे कई तरीके हैं जिनसे बचपन का आघात हमारे वयस्क संबंधों को प्रभावित कर सकता है।

साइकोलोजिस्‍ट और रिलेशनशिप काउंसलर ल्यूसिले शैकलटन ने बताया है कि कैसे बचपन का आघात आपके रिश्तों को प्रभावित कर सकता है।

विश्वास की कमी होना

अगर बचपन में आपके पास सुरक्षित, सच्चे रिश्ते नहीं थे या अगर उस भरोसे को उन लोगों द्वारा धोखा दिया गया था जिन्हें हमारी रक्षा करनी चाहिए थी, तो हमें पार्टनर पर भरोसा करने में कठिनाई का अनुभव हो सकता है। 

बातचीत करने में दिक्कत 

अगर आपके साथ बचपन में कुछ अच्छा नहीं हुआ है या बतौर बच्चे आपने किसी दुर्घटना को देखा है तो बड़े के होने के बाद आपको अपनी फीलिंग्स या विचार शेयर करना एक समस्या लगती होगी। कई बार ऐसे बच्चों को बड़े होने पर खुद को समझाना काफी मुश्किल लगता है क्योंकि उन्हें ये पता नहीं होता कि वो अन्य लोगों को अपनी बात कैसे समझाएं। ऐसे में लोग कई बार रिलेशनशिप में रहते हुए अपने पार्टनर को बात नहीं समझा पाते हैं। 

बढ़ जाता है तनाव

यदि आप बचपन में कुछ तनावपूर्ण घटनाओं का अनुभव कर चुके हैं और अधिक आसानी से ट्रिगर होते हैं, तो आप बढ़े हुए तनाव का अनुभव कर सकते हैं। दरअसल, बचपन में अगर बच्चे ने तनाव का अनुभव किया है या वो उसमें ही बड़ा हुआ है तप उसे बाद में भी किसी न किसी बात को लेकर तनाव ज्यादा महसूस होगा। यही नहीं, हो सकता है कि बड़े होने पर आप रिलेशनशिप में हो रहे तनाव से दूर भागने लगें।

रिएक्टिव हो जाना

कई बार इंसान उन चीजों पर भी रिएक्‍ट करने लगता है जिसे अन्‍य लोग समझ भी नहीं पाए हों। ऐसे में आपके पार्टनर के लिए ये मुश्किल स्थिति पैदा कर सकती है।

सुरक्षा

आपको रिश्ते में अधिक आश्वासन और सुरक्षा की भावना के लिए लंबे समय की आवश्यकता हो सकती है। दरअसल, बचपन की बुरी यादें, दुर्घटनाएं या खराब अनुभव की वजह से मन में आए असुरक्षा भाव के कारण ऐसा होता है। 

इंटीमेसी

बचपन की बुरी यादें, दुर्घटनाएं या खराब अनुभव के कारण कई बार लोग सामने वाले को अपने ज्यादा करीब नहीं आने देते हैं। दरअसल, ऐसे लोगों को इंसिक्‍योरिटी का अनुभव हर वक्‍त सताते रहता है। इसलिए वो जल्दी किसी को अपने आसपास आने नहीं देते हैं। 

Web Title: various ways childhood trauma can effect our adult relationships

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे