लाइव न्यूज़ :

Valentine's Week Special: घर पर सेलिब्रेट करना चाहते हैं रोमांटिक डेट, फॉलो करें ये 3 टिप्स

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 7, 2022 18:35 IST

वैलेंटाइन वीक शुरू हो चुका है। ऐसे में कई कपल अपने पार्टनर के साथ एक रोमांटिक डेट सेलिब्रेट करने के मौके ढूंढते रहते हैं। ऐसे में आप घर पर रहकर अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक डेट का मजा ले सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआज से वैलेंटाइन वीक शुरू हो चुका है।ऐसे में कई कपल अपने पार्टनर के साथ एक रोमांटिक डेट सेलिब्रेट करने के मौके ढूंढते रहते हैं।

वैलेंटाइन वीक (Valentine Week) शुरू हो चुका है। ऐसे में कई कपल अपने पार्टनर के साथ एक रोमांटिक डेट सेलिब्रेट करने के मौके ढूंढते रहते हैं। हालांकि, कोरोना महामारी की वजह से आजकल कपल्स को समझ नहीं आता कि बाहर जाना सेफ है या नहीं। ऐसे में अगर आप भी इस हफ्ते को स्पेशल बनाना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है। दरअसल, आज के समय में आप अपने घर पर ही एक रोमांटिक डेट का आयोजन कर सकते हैं।

ऐसा करने के दो कारण हैं: पहला कि आपको कोरोना से रिस्क कम रहेगा और दूसरा ये कि जितनी प्राइवेसी आपको घर पर मिलेगा वह कही बाहर नहीं मिल सकती। इसके अलावा घर पर रहने से आप टाइम बाउंड भी नहीं रहेंगे। ऐसे में घर जल्दी पहुंचने की टेंशन भी खत्म। फिलहाल, डेट को रोमांटिक बनाने के लिए आर्टिकल में 5 टिप्स बताये गए हैं। उम्मीद है कि आपको पसंद आएंगे।

एकसाथ पकाएं खाना

बेहतरीन रेस्टोरेंट में फैंसी डिनर अक्सर सबको पसंद आते हैं। मगर कई बार जब घर पर एकसाथ खाना बनाया जाता है तो उसकी बात ही कुछ और होती है। दरअसल, साथ में कुकिंग करने से आप दोनों को भी एकसाथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलता है। इससे ना सिर्फ आप दोनों साथ में शानदार कुकिंग कर सकते हैं, बल्कि एक-दूसरे को ज्यादा समय भी दे पाएंगे।

साथ में देखिए फिल्म

कोरोना महामारी के कारण आए दिन सिनेमाघर कभी खुलते हैं तो कभी बंद हो जाते हैं। ऐसे में पिछले दो सालों में हो सकता है कि आप दोनों एकसाथ कोई अच्छी फिल्म देखने का मौका ना मिला हो। ऐसे में वैलेंटाइन वीक का सदुपयोग करते हुए आप दोनों को एकसाथ कोई बेहतरीन फिल्म जरूर देखनी चाहिए। यकीन मानिये, एकसाथ दो से ढाई घंटे कब निकल जाएंगे आपको खुद पता नहीं चलेगा। 

एकसाथ खेलिए कोई गेम

एक कहावत है जो कहती है कि जो कपल साथ खेलते हैं वो साथ रहते भी हैं। ये बात काफी हद तक सही भी है। आप दोनों अपने खाली समय में लूडो, कैरम या वीडियो गेम्स खेल सकते हैं। इससे आप दोनों को एकसाथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा, जिससे आपका बांड और अच्छा होगा। कोशिश करिए कि आपको अपने पार्टनर के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का मौका मिले क्योंकि आजकल की बिजी लाइफस्टाइल में एक-दूसरे को समय दे पाना बहुत कम हो गया है।

टॅग्स :वैलेंटाइन डेरिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े