लाइव न्यूज़ :

Arranged Marriage: हनीमून पर किए ये 5 काम पार्टनर्स को लाते हैं एक-दूसरे के करीब

By मेघना वर्मा | Updated: January 6, 2020 09:13 IST

हनीमून, किसी भी कपल के लिए वो ट्रिप होती है जो जीवनभर याद रहती है। इस दौरान बिताए गए हसीन पल और आपकी मस्ती आपको लाइफटाइम याद रहती है।

Open in App
ठळक मुद्देअपने और अपने पार्टनर के साथ बिताए लम्हों को कैमरे में कैद जरूर करें। ये हनीमून आपकी लाइफटाइम की यादों का हिस्सा बन जाएगा।

शादी किसी के लिए भी उसकी जिंदगी का सबसे अहम हिस्सा होती है। सिर्फ एक लड़की ही नहीं बल्कि लड़के के लिए भी शादी उसकी जिंदगी का सबसे बड़ा हिस्सा होती है। शादी लव हो या अरेंज दोनों ही केस में पार्टनर एक-दूसरे के और करीब आने के लिए हनीमून पर जरूर जाते हैं। 

हनीमून, किसी भी कपल के लिए वो ट्रिप होती है जो जीवनभर याद रहती है। इस दौरान बिताए गए हसीन पल और आपकी मस्ती आपको लाइफटाइम याद रहती है। साथ ही आपके होंठो पर मुस्कान भी बिखेरती है। हनीमून की खूबसूरत यादें आप अपने साथ समेटकर वापिस लाते हैं। वहीं हनीमून पर आप यादों को और भी हसीन बनाने के लिए कुछ काम जरूर करना चाहिए। 

आइए आपको बताते हैं कौन से वो 5 काम जिन्हें आपको हनीमून पर जरूर करना चाहिए। इससे आप अपने पार्टनर के और करीब अनुभव करने लगते हैं। 

1. कपल डांस होगा बेस्ट

किसी भी कपल्स के लिए डेली रूटीन में डांस और डेट का टाइम नहीं मिल पाता। इसीलिए जब आप हनीमून पर हों तो एक-दूसरे के साथ कपल डांस जरूर करें। आप चाहें तो अपने होटल के स्टाफ से बात करके अपने लिए एक रोमांटिक डेट भी अरेंज करवा सकते हैं। जिसमें आप अपने पार्टनर के साथ रोमांस कर सकते हैं। ये आपको अपने पार्टनर के और करीब लेकर जाएगी।

2. करें नई जगह को एक्सप्लोर

वैसे तो हनीमून जाने से पहले आप जगह के बारे में सारी चीजें एक्सप्लोर कर लेते हैं मगर उन जगहों के साथ अगर आप नई जगहों को एक्सप्लोर करेंगे तो आप और आपके पार्टनर एक-दूसरे के और करीब आ जाएंगे। हनीमून पर नई जगहों पर जाना आपको नए अनुभव देगा। साथ ही आपके बीच रिश्ते और भी मजबूत होंगे।

3. ढलते सूरज को साथ जरूर देंखे

शाम का एक समय ऐसा आता है जब आपको सिर्फ और सिर्फ ऐसे शख्स के पास बैठने का मन करता है जिसके कंधे पर सिर रखकर आप ढलते सूरज को देख सकें। रोजाना की लाइफ में ये समय कम ही मिल पाता है तो हनीमून पर ध्यान रखें अपने पार्टनर के साथ ढलती शाम जरूर देंखे इससे आप दोनों के बीच रोमांस और बढ़ जाएगा।

4. बॉडी मसाज देगा आराम

हनीमून पर जाने का एक और मकसद ये भी होता है कि आप अपने दिमाग को रोज के घिसे-पिटे काम से दूर करके रिलैक्स कर सकें। इसी क्रम में अगर आप अपने पार्टनर के साथ मिलकर बॉडी मसाज लेते हैं तो ये ना सिर्फ आपको रिलैक्स करेगा बल्कि आप दोनों को और भी करीब लाएगा। 

5. फोन से रहें दूर लेकिन हसीन पलों को करें कैद

किसी भी ट्रिप या हनीमून का मकसद होता है कि आप सारी दुनिया से इतर अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक वे में अपना समय बिताएं। तो अगर बहुत जरूरी ना हो तो इन पलों में मोबाइल से दूरी बनाएं रखें। मगर अपने और अपने पार्टनर के साथ बिताए लम्हों को कैमरे में कैद जरूर करें। ये आपकी लाइफटाइम की यादों का हिस्सा बन जाएगा।

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सहनीमून
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMeghalaya Honeymoon Murder Case: राजा रघुवंशी केस में गिरफ्तार इंदौर के प्रॉपर्टी डीलर को क्या मिलेगी जमानत? कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

क्राइम अलर्टसोनम और राज ने कबूल की अपने रिलेशनशिप की बात, मेघालय पुलिस का दावा

क्राइम अलर्टRaja Raghuvanshi Murder Case: लोकेंद्र तोमर की ग्वालियर कोर्ट में पेशी, मेघालय पुलिस मांग रही कस्टडी; सोनम का साथी खोल सकता है हत्या का असल सच

क्राइम अलर्टहथियार, लैपटॉप से लेकर गहने तक..., राजा के कत्ल में इस्तेमाल सबूतों को खत्म करने का था प्लान, पुलिस ने किया खुलासा

क्राइम अलर्टराजा मर्डर केस में सोनम के नए साथी का खुलासा, सबूत छुपाने में की थी मदद; अब गिरफ्तार

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

रिश्ते नातेValentine’s Week 2025: शुरू हो रहा प्यार का हफ्ता, वैलेंटाइन वीक के सातों दिन होंगे खास, देखें पूरी लिस्ट

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब