हस्बैंड को किस चीज की जरूरत है, उसकी पसंद-नापसंद और उसे कैसे खुश रखा जाए, इस बारे में तो पत्नियां सोचती ही रहती हैं। लेकिन क्या पतियों की अपनी बीवी की ओर कोई जिम्मेदारी नहीं बनती है? अगर आप मानते हैं कि एक पति को भी अपनी पत्नी की खुशी के लिए हर कोशिश करनी चाहिए, तो जानें 9 ऐसे काम जिन्हें अगर पति करें तो उनकी पत्नी हमेशा उनसे खुश रहती है।
1. दिन में एक बार जरूर कहें ये तीन शब्द
दिन में जब भी मौक़ा मिले, एक बार अपनी पत्नी से आई लव यू जरूर कहें। या फिर प्यार के दो लफ्ज़ उसके साथ जरूर बांटें। ऐसा करके दोनों का आपसी प्यार बना रहेगा और पत्नी भी आपके ऊपर फिदा रहेगी।
2. गले लगाएं
रोजाना दिन में एक बार अपनी पत्नी को प्यार से गले जरूर लगाएं। सुबह ऑफिस से निकलने से पहले या घर आते ही उन्हें गले लगाएं। ऐसा करने से दोनों में प्यार भी बना रहेगा और यदि कोई मतभेद चल रहा है तो वह भी मिनटों में सुलझ जाएगा।
3. गिफ्ट
रोजाना नहीं, लेकिन हफ्ते में एक बार कोई छोटा-मोटा गिफ्ट जरूर खरीदें और उन्हें प्यार से गिफ्ट करें। ऐसा बिलकुल भी जरूरी नहीं है कि यह गिफ्ट कोई महंगी आइटम हो या फिर बहुत प्लानिंग करके लिया जाए। आपको ऐसा कुछ भी दिखे जो लाहे कि वाइफ को पसंद आएगा, उसे खरीद लें और गिफ्ट कर दें। उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।
यह भी पढ़ें: शादी से पहले लड़के से मांग लें इन 10 सवालों का जवाब, बाद में पछतावा नहीं होगा
4. प्यार भरा नोट
हर रिश्ते में ऐसी छोटी-छोटी बातें जरूर होती हैं जो आपसी रोमांस को बनाए रखती हैं। अगर आप भी ऐसा कुछ चाहते हैं तो ऑफिस में बैठे-बैठे कभी कभार अपनी पत्नी के लिए एक लव लेटर या लव नोट लिखें और उसे भेजें। इस नोट को देख आपकी पत्नी आप पर लट्टू हो जाएगी।
5. तारीफ़ करें
महिलाओं को अपनी तारीफ़ सुनना बहुत पसंद होता है, इसलिए समय-समय पर उनकी तारीफ करते रहें। बशर्ते यह तारीफ सच्ची होनी चाहिए, क्योंकि पत्नियां कुछ सेकंड्स में ही आपका झूठ पकड़ सकती हैं।
6. उनके साथ मनाएं छुट्टी
हर वीकेंड उनके साथ कुछ स्पेशल प्लान करें। जरूरी नहीं कि आप लोग कहीं बाहर घूमने जाएं या महंगे रेस्टोरेंट में खाना खाएं। आप दोनों घर पर भी एक रोमांटिक डेट एन्जॉय कर सकते हैं।
7. खाना बनाएं
वीकेंड पर रोमांस के अलावा घर के कामों में उनकी मदद करें। पत्नी के लिए खाने की कोई डिश बनाएं और अगर आपको खाना बनाना नहीं आता है तो कम से कम उनकी मदद करें।
यह भी पढ़ें: शादी के ये 5 मजेदार फायदे नहीं जानते होंगे आप
8. शिकायत ना करें
आपको क्या करना है यह तो आपने जान लिया, लेकिन एक काम ऐसा भी है जो आपको नहीं करना है। या फिर कम से कम इस इग्नोर करना है। आको पत्नी कि कोई बात अच्छी नहीं लगती है तो उसे समझदारी से उसे बताएं, छोटी-छोटी बातों पर शिकायत करने से रिश्ते खराब होते हैं।
9. अकेला महसूस ना कराएं
शादी के कुछ सालों बाद पति-पत्नी दोनों ही एक दूसरे के मूड को समझ जाते हैं। जब आपको लगे कि उनका मूड खराब है तो उनके साथ रहने की कोशिश करें। उन्हें अकेला ना छोड़ें। आपका साथ पाकर वह हर परेशानी को भूल जाएगी और दिल से आपको प्यार करेगी।