रिश्ते में बड़ा बदलाव लाती हैं ये छोटी-छोटी चीजें, पार्टनर संग और बढ़ेगी नजदीकियां
By मनाली रस्तोगी | Published: January 26, 2023 01:31 PM2023-01-26T13:31:09+5:302023-01-26T13:31:20+5:30
थेरेपिस्ट ल्यूसिल शेकलटन ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताया है कि कैसे कपल्स छोटी-छोटी चीजों का ध्यान रखकर अपने रिलेशनशिप में बड़े बदलाव ला सकते हैं।
Relationship Tips: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में कई प्राथमिकताओं और कभी न खत्म होने वाली टू-डू सूचियों के साथ खुले संचार की कमी और अपर्याप्त गुणवत्ता समय के कारण रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं। ऐसे में कई बार हमारा रिश्ता फींका पड़ जाता है और हमें समय रहते इसके बारे में पता नहीं चलता है। इसी क्रम में जब ज्यादा देर हो जाती है तो चीजें भी हमारे हाथ से निकल जाती हैं।
इसलिए कुछ चीजें ऐसी हैं, जिन्हें आपको ध्यान में रखना चाहिए। ये छोटी-छोटी चीजें कई बार हमारे रिलेशनशिप में बड़े बदलाव लाती हैं। इनकी मदद से आप पार्टनर के साथ अपनी नजदीकियां और बढ़ा सकते हैं। थेरेपिस्ट ल्यूसिल शेकलटन ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताया है कि कैसे कपल्स छोटी-छोटी चीजों का ध्यान रखकर अपने रिलेशनशिप में बड़े बदलाव ला सकते हैं।
-जब आपका साथी बात कर रहा हो तो ध्यान दें।
-महत्वपूर्ण बातों को याद रखें।
-पार्टनर को सपोर्ट करें और उनका उत्साह बढ़ाएं।
-माफी मांगें अगर आपने उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाई हो, भले ही आप उनके दृष्टिकोण को ठीक से न समझें।
-उन्हें धन्यवाद जरूर कहें।
-एकसाथ समय जरूर बिताएं। अपने बिजी शेड्यूल से निजी जिंदगी के लिए समय निकालें।
-उनके दृष्टिकोण के लिए खुला होना।
-प्यार और स्नेह व्यक्त जरूर करिए।
-विश्वसनीय होना।
-समझौता करने को तैयार रहें।
-मदद करने और उनके जीवन को आसान बनाने के लिए चीजें करें।
-अगर आपको ये नहीं पता है कि आपका पार्टनर क्यों उदास है या उनके साथ क्या दिक्कत है तो उनसे ये जरूर पूछें कि क्या वो ठीक हैं? इस विषय पर उनसे बात करने की कोशिश करें।