इन 5 कारणों से बिना मर्जी के शादी कर लेते हैं लोग, दूसरा वाला होता है बहुत पेनफुल!

By मेघना वर्मा | Published: March 1, 2020 11:21 AM2020-03-01T11:21:45+5:302020-03-01T11:22:08+5:30

अक्सर लड़कियां सिर्फ इसलिए शादी को हां कह देती हैं क्योंकि उनपर समाज और घरवालों का दबाव होता है।

reason to get married in hindi, why people agree for marriage | इन 5 कारणों से बिना मर्जी के शादी कर लेते हैं लोग, दूसरा वाला होता है बहुत पेनफुल!

इन 5 कारणों से बिना मर्जी के शादी कर लेते हैं लोग, दूसरा वाला होता है बहुत पेनफुल!

Highlightsबड़ा होना भी अक्सर लोगों को भारी पड़ जाता है। शादी किसी भी धर्म को हो उसकी एक अलग परंपरा होती है।

शादी, किसी के लिए भी बहुत स्पेशल होती है। अपनी शादी के लिए लोग अक्सर बहुत सारी तैयारियां करते हैं। शादी जिंदगी का सबसे अहम निर्णय भी होता है। जिसे लड़का हो या लड़की सभी सोच-समझ कर लेते हैं, मगर कभी-कभी ऐसा भी होता है कि लोग बिना मर्जी के भी शादी कर लेते हैं। किसी के साथ पूरी जिंदगी बिताने का ये फैसला वो क्यों लेते हैं इसकी भी कई खास वजह है। 

अक्सर लोग अपने शादी का फैसला दूसरों को सुनाते हैं। कई बार लड़के या लड़कियां सिर्फ इसलिए भी शादी कर लेते हैं क्योंकि उनके मां-पिता ऐसा चाहते हैं। बहुत से लोग समाज के दबाव में आकर ऐसा कर लेते हैं मगर कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिनका शादी करने का रिजन ही कुछ और होता है। आइए आपको बताते हैं कौन से हैं वो कारण जिनकी वजह से अक्सर लोग शादी का निर्णये ले लेते हैं-

1. आर्थिक मजबूती के लिए

कई बार ऐसा होता है कि लड़कियां इसलिए भी शादी को हामी भर लेती हैं क्योंकि वो चाहती हैं उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो जाए। लड़कियों को अक्सर लगता है कि आर्थिक रूप से मजबूत लड़के से शादी कर लेने के बाद उनका भविष्य सुरक्षित होगा इसलिए वो शादी के लिए हामी भर देती हैं। 

2. प्यार में धोखा खा चुके लोग

अक्सर बेमन से शादी करने वाले लोगों में ऐसे लोग शामिल होते हैं जो प्यार में धोखा खा चुके होते हैं। दिल टूटना जितना पेनफुल होता है उतना ही दर्द सहकर लोग शादी के लिए हामी भी भरते हैं। ऐसे में उनका मन हो या ना हो मगर फिर भी शादी के लिए हां कह देते हैं।

3. शादी की परंपरा के लिए

शादी किसी भी धर्म को हो उसकी एक अलग परंपरा होती है। शादी एक जिम्मेदारी होती है। कुछ लोग इस परंपरा को निभाने के चक्कर में भी हां बोल देते हैं। शादी तभी करनी चाहिए जब आप मेंटली और फीजिकली इस चीज के लिए रेडी हों। इसलिए अगली बार शादी के बारे में सोचें तो बस इसलिए हां ना कहें क्योंकि आप इस परंपरा को निभाना चाहते हैं।

4. समाज और घर वालों का दबाव

ये सबसे कॉमन रीजन है। खासकर लड़कियों को इस चीज का निशाना बनाया जाता है। अक्सर लड़कियां सिर्फ इसलिए शादी को हां कह देती हैं क्योंकि उनपर समाज और घरवालों का दबाव होता है। सुबह-शाम उठते-बैठते उनसे सिर्फ शादी की बात की जाती है। जिस चीज से बचने के लिए अक्सर वो बिना मर्जी के ही शादी को हां कह देती हैं।

5. घर में सबसे बड़े होने का दबाव

बड़ा होना भी अक्सर लोगों को भारी पड़ जाता है। घर में सबसे बड़ा लड़की हो या लड़का उसकी शादी के लिए भी लोगों को अक्सर चिंता होती रहती है। घर में सबसे बड़े बच्चे की शादी को लेकर सभी एक्साइटेड होते हैं जिसके चक्कर में लोग ये भूल जाते हैं कि इस फैसले में युवक या युवती का क्या फैसला होता है और अक्सर इसी दबाव में आकर लोग शादी के लिए हां कर देते हैं। 

Web Title: reason to get married in hindi, why people agree for marriage

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे