वो लड़कियां जिंदगी में ज्यादा सफल होती हैं जिनकी मां होती है ऐसी, शोध में हुआ खुलासा

By गुलनीत कौर | Published: August 23, 2018 11:09 AM2018-08-23T11:09:53+5:302018-08-23T11:09:53+5:30

अमेरीका और ब्रिटेन में हुए एक शोध की मानें तो अगर लड़की की मां वर्किंग वुमन है तो उसके जीवन में सफल होने की संभावना अधिक होती है।

Parenting: Working women kids tend to be more successful and caring in life, says a research | वो लड़कियां जिंदगी में ज्यादा सफल होती हैं जिनकी मां होती है ऐसी, शोध में हुआ खुलासा

वो लड़कियां जिंदगी में ज्यादा सफल होती हैं जिनकी मां होती है ऐसी, शोध में हुआ खुलासा

वो जमाने गए जब महिलाएं केवल हाउस वाइफ होती थीं और अपने पति की आमदनी पर ही घर चलाती थीं। आजकल देश-विदेश सभी जगहों वर्किंग वुमन की संख्या धीरे-धीरे बढ़ती चली जा रही है। जॉब हो या बिज़नेस, दोनों में ही महिलाएं तरक्की कर रही हैं। लेकिन शादी के बाद करियर, घर और बच्चे, सभी को संभालना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में करियर और घर तो फिर भी संभल जाता है, परंतु सबसे अधिक चिंता होती है बच्चों की परवरिश की। खासतौर से बेटियों की, लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुए एक शोध के अनुसार शादी के बाद माओं का कामकाजी होना एक अच्छी बात है और ऐसी माओं की बेटियों की जिंदगी में सफल होने की संभावना अधिक होती है।

अमेरीका और ब्रिटेन में हुए एक शोध की मानें तो अगर लड़की की मां वर्किंग वुमन है तो उसके जीवन में सफल होने की संभावना अधिक होती है। इस खास तरह के शोध में अमेरीका और ब्रिटेन के लगभग एक लाख पुरुष और महिलाओं को शामिल किया गया। उनसे उनके पेशे और वे अपने बच्चों से कितना अधिक जुड़े हैं, इससे संबंधित सवाल किए गए।

तमाम सवालों के बाद शोधकर्ता इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि कामकाजी महिलाओं की बेटियां जिंदगी में आगे जाकर अधिक सफल होती हैं। ऐसी महिलाओं के बेटे भी परिवार के लोगों का ध्यान रखने वाली प्रवृत्ति से बड़े होते हैं। लेकिन क्या ये बच्चे घर पर रहने वाली माओं के बच्चों से अधिक सफल होते हैं या अधिक केयरिंग होते हैं, इस बात का जिक्र शोध में नहीं किया गया है। इसके साथ ही मां के काम करने या ना करने से बच्चों की खुशियों पर क्या आसर होता है, इस बात को भी शोध में शामिल नहीं किया गया है।

समय रहते पेरेंट्स बच्चे को जरूर बताएं ये एक बात, कहीं देर ना हो जाए

शोधकर्ताओं ने शोध में केवल वर्किंग वुमन के बच्चों के जिन्दगी में सफल होने की संभावना पर ही काम क्या है। कामकाजी महिला के बच्चे जिंदगी में आगे चलकर सही दिशा खोज पाते हैं या नहीं, केवल इसी बात पर इस शोध में काम किया गया है। लेकिन शोधकर्ताओं ने साथ ही यह भी कहा कि शोध के परिणाम इस बात पर कतई इशारा नहीं करते कि हाउस वाइफ मां के बच्चे कामकाजी माओं के बच्चों से कमतर होते हैं। परवरिश अच्छी हो तो हर बच्चे को आवश्यक खुशियां और सुखद भविष्य भी मिलता है। 

Web Title: Parenting: Working women kids tend to be more successful and caring in life, says a research

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे