ये दो हैं सबसे निगेटिव सोच वाले जोडिएक साइन, देखें क्या आप भी हैं इनमें शामिल

By गुलनीत कौर | Published: February 27, 2019 05:31 PM2019-02-27T17:31:56+5:302019-02-27T17:31:56+5:30

कुछ लोग हर परिस्थिति में से नकारात्मक बात को खोज निकलते हैं। वह परिस्थिति उनके लिए किस हद तक बुरी साबित होती है, सबसे पहले इस बात का पता लगाते हैं। ऐसे लोग निगेटिव सोच वाले माने जाते हैं।

Negative thinkers according to zodiac signs | ये दो हैं सबसे निगेटिव सोच वाले जोडिएक साइन, देखें क्या आप भी हैं इनमें शामिल

ये दो हैं सबसे निगेटिव सोच वाले जोडिएक साइन, देखें क्या आप भी हैं इनमें शामिल

ज्योतिष शास्त्र की बारह राशियों से आप ना केवल व्यक्ति का स्वभाव, उसकी पसंद, शौक जान सकते हैं, साथ ही आप उसकी सोच को भी पढ़ सकते हैं। किस परिस्थिति में कौन कैसे बर्ताव करता है, क्या सोचता है, इसका अंदाजा उसके जोडिएक साइन से लगाया जा सकता है। इसी बात को जानते हुए हमें  उन दो राशियों के बारे में पता चला जिनकी सोच नकारात्मक है। यानी हर दूसरी परिस्थिति में वे पॉजिटिव होने की बजाय निगेटिव सोच रखते हैं। आइए जानते हैं कौन हैं ये दो साइन।

1) कर्क राशि (Cancer June 21 - July 22)

कर्क राशि को सभी राशियों में सबसे अधिक इमोशनल माना जाता है। ये लोग सोचते भी दिल से ही हैं। हर परिस्थिति में पहले दिल की भावनाओं पर चले जाते हैं और यहां आकर फंस जाते हैं। यही कारण है कि परिस्थिति का सकारात्मक पहलू देकने की बजाय ये टेंशन में आकर नकारात्मक सोच वाले बन जाते हैं।

स्वभाव से संवेदनशील ये लोग दूसरों से ईर्ष्या भी करने लगते हैं। जिस चीज की इन्हें जरूरत है, वह अगर ना मिले तो मन ही मन भावनाओं का बोझ बना लेते हैं। अपने पास के लोगों को देख इन्हें कई बार जलन होने लगती है। लेकिन किस बात पर इनका कोई जोर नहीं, यह इनके स्वामी ग्रह चन्द्रमा की वजह से है। 

कर्क राशि का प्यार भरा स्वभाव सभी को पसंद आता है लेकिन इनकी निगेटिव सोच के चलते कई बार लोग इनसे दूर भागने लगते हैं। मगर ये इसपर भी काबू पा सकते हैं। दो तरीके हैं - कम सोचें, दूसरे को फिक्र भी कम करें। फिर आप नकारात्मक चीजों से बाहर आकर पॉजिटिव विचारों के ओर बढ़ सकेंगे।

यह भी पढ़ें: रिश्ता टूटने का बड़ा कारण बन रही है ये आदत, युवा लड़के-लड़कियां ज्यादा प्रभावित

2) वृश्चिक राशि (Scorpio October 23 - November 21)

बहुत कम लोग जानते हैं वृश्चिक राशि लोग भी इमोशनल होते हैं। दरअसल यह एक ऐसा जोडिएक साइन है जिसके स्वभाव को समझाना आसान नहीं होता। ये लोग ऊपर से कुछ और अन्दर से कुछ और ही होते हैं। इनके मन  में क्या चल रहा है यह जाना मुश्किल होता है।

यही कारण है कि इनका इमोशनल और निगेटिव सोच वाला पहलू जल्दी किसी के सामने नहीं आता। निगेटिव सोच का पहला कारण है इनका हर बात की गहराई में घुसना। किस घटना के बारे में किसकी क्या राय है, कौन सच बोल रहा है, कौन झूठ, इन्हें सब जानना है 

फिर सब बातों का खुलासा करने के बाद इनकी लिस्ट के टॉप पर निगेटिव बातें होती हैं। अगर ये लोग मुद्दे में ज्यादा घुसना बंद कर दें तो इन्हें भी मानसिक रूप से आराम मिलेगा। क्योंकि अधिक दखल देने से ये खुद हे परेशान होते हैं। 

Web Title: Negative thinkers according to zodiac signs

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे