बेहद रोमांटिक होती हैं इन 7 राशियों की लड़कियां, देखें क्या आपकी गर्लफ्रेंड भी है इनमें एक?

By गुलनीत कौर | Published: October 3, 2018 09:07 AM2018-10-03T09:07:15+5:302018-10-03T09:07:15+5:30

गुस्सा और प्यार, ये दो इमोशन सिंह राशि की लड़कियों में बहुतायत में होते हैं।

Most romantic zodiac signs female that make the best lovers | बेहद रोमांटिक होती हैं इन 7 राशियों की लड़कियां, देखें क्या आपकी गर्लफ्रेंड भी है इनमें एक?

बेहद रोमांटिक होती हैं इन 7 राशियों की लड़कियां, देखें क्या आपकी गर्लफ्रेंड भी है इनमें एक?

लड़कियों की अक्सर से डिमांड होती है कि उनका पार्टनर रोमांटिक जरूर होना चाहिए। वो छोटे-छोटे सरप्राइज देकर उन्हें खुश करे और उनका दिन बना दे। आजकल लड़कों की भी कुछ ऐसी ही मांग है। वे भी चाहते हैं कि उनकी पार्टनर रोमांटिक हो और खुद आगे बढ़कर अपने प्यार को जाहिर करे। 

लेकिन कैसे जानें कि आपकी पार्टनर रोमांटिक है या नहीं? या फिर अगर आप अभी सिंगल हैं और पार्टनर की तलाश में हैं तो क्या करें ताकि आपको रोमांटिक पार्टनर मिले? इसके लिए एस्ट्रोलॉजी की मदद लें, आगे जानें सबसे रोमांटिक से कम रोमांटिक तक की 7 राशियों के बारे में। इससे आपको अंदाजा हो जाएगा कि किस राशि की लड़की कितनी रोमांटिक होती है।

मीन राशि (Piseces)

रोमांस की बात करें तो शायद ये एक खूबी मीन राशियों की लड़कियों की नस-नस में बसी है। ये बखूबी जानती हैं कि इनके पार्टनर को क्या पसंद है। पार्टनर को रोमांटिक गाने डेडीकेट करना, रोमांटिक वॉक करना, ये इनकी रोमांटिक लिस्ट में शामिल होता है।

कर्क राशि (Cancer)

बेहद इमोशनल होते हैं कर्क राशि के लोग इसलिए ये जानते हैं कि प्यार में  रोमांस की क्या एहमियत होती है। इस राशि की लड़कियां अपने साथी को खुश करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती हैं।

ये भी पढ़ें: सिंह राशि वालों को डेट करने में आ जाएगा मजा, अगर जान लेंगे ये 10 बातें

कन्या राशि (Virgo)

इस राशि की लड़कियां अगर सच्चे दिल से किसी से प्यार कर लें तो वो शख्स इनकी दुनिया बन जाता है। उस शख्स से बात करने से लेकर मुलाक़ात तक, ये हर मोमेंट को रोमांस से भर देती हैं। इनके लिए उसे मिलना ही किसी त्यौहार से कम नहीं होता है।

धनु राशि (Sagittarius)

हर छोटी बात में भी रोमांस खोज निकालना, धनु राशि की लड़कियों की ये क्वालिटी रिलेशनशिप में मिठास को भरे रखती हैं। इनका पार्टनर इन्हें कोई बड़ा सरप्राइज दी या छोटी-सी कोशिश ही क्यों ना करे, इनके लिए पार्टनर की हर हरकत रोमांटिक है। और ये खुद भी उसे खुश करने के लिए कुछ ना कुछ ट्राई करती रहती हैं। 

सिंह राशि (Leo)

गुस्सा और प्यार, ये दो इमोशन सिंह राशि के लोग कभी छिपा नहीं पाते हैं। रोमांस की बात आए तो सिंह राशि की लड़कियां इसे अलग अंदाज में जाहिर करती हैं। पार्टनर को हेड मसाज देना, गरमा गर्म कॉफ़ी या टेस्टी फूड से शाम को मूड चिल करना, ये इनके रोमांस करने के तरीके हैं। 

मेष राशि (Aries)

मेष राशि की लड़कियों के बारे में अक्सर ये कहा जाता है कि ये अकडू होती हैं और कभी खुद किसी के पास नहीं जाती। लोग इनकी ओर आकर्षित हों, इनमें इन्हें खुशी मिलती है। लेकिन अगर ये किसी से प्यार करें तो अपने रोमांस को जताने से पहले सोचती नहीं हैं।

ये भी पढ़ें: इन 4 राशि के लड़कों की ओर सबसे अधिक आकर्षित होती हैं लड़कियां

वृषभ राशि (Taurus)

सच्चे प्यार और गहरी भावनाओं पर ही इस राशि की लड़कियों का रिश्ता टिका होता है। और अपने प्यार या रोमांस को जाहिर करने के लिए ये महंगे गिफ्ट्स या बड़े सरप्राइज पर निर्भर नहीं रहती हैं। पार्टनर को प्यार से 'किस' करना, बालों में हाथ फेरना, ये इनके रोमांस करने के तरीके हैं।

Web Title: Most romantic zodiac signs female that make the best lovers

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे