सिंह राशि वालों को डेट करने में आ जाएगा मजा, अगर जान लेंगे ये 10 बातें

By गुलनीत कौर | Published: August 2, 2018 04:47 PM2018-08-02T16:47:34+5:302018-08-02T16:47:34+5:30

23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच जन्म लेने वाले लोग सिंह राशि के कहलाते हैं। ये लोग मेहनती, आकर्षक होने के साथ गुस्सैल और जिद्दी स्वभाव के भी होते हैं।

10 things to know if you are dating a leo | सिंह राशि वालों को डेट करने में आ जाएगा मजा, अगर जान लेंगे ये 10 बातें

leo

एस्ट्रोलॉजी के मुताबिक 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच जन्म लेने वाले लोग सिंह राशि के कहलाते हैं। ये लोग मेहनती, आकर्षक और आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं। इसके अलावा इनका गुस्सा और जिद्दीपन भी लोगों से छिपा नहीं है। लेकिन अगर आप इसे राशि के इंसान को डेट कर रहे हैं या शादी करने जा रहे हैं तो आपको इनके बारे में कुछ बातें जान लेनी चाहिए। सिंह राशि के इंसान के साथ रिलेशनशिप में रहते हुए अगर आप इन बातों को ध्यान रखेंगे, तभी रिश्ता सफल होगा। 

हमेशा अटेंशन दें

आपका समय, आपकी अटेंशन, सिंह राशि के पार्टनर की यह सबसे पहली चाहत होती है। अगर उन्हें जरा भी लगे कि आप उन्हें इग्नोर कर रहे हैं, उनकी बजाय किसी और को समय दे रहे हैं तो इसका अंजाम बहुत बुरा होता है।

क्या करना है, ये ना बताएं

सिंह राशि के इंसान को क्या करना चाहिए और क्या नहीं, अगर ये उन्हें कोई अपना भी सिखाए तो उनके अहम को ठेस पहुंचती है। उनकी कमी निकालना उन्हें बिल्कुल नहीं पसंद। अगर आप अपने मुताबिक सिंह राशि के व्यक्ति से काम कराना चाहें तो बातों को घुमाते हुए समझाएं। भूल से भी उन्हें उनके सामने नीच दिखाने की कोशिश ना करें। 

सराहना करें

अगर आपको सिंह राशि के पार्टनर की कोई बात अच्छी लगे, उनका कोई गुण पटा चले, तो इस बारे में उन्हें बताएं। इससे उन्हें खुशी मिलेगी और दोनों की रिश्ता बेहतर बनेगा।

गलती से भी मजाक ना बनाएं

भले ही केवल मजे के लिए, लेकिन भूल से भी सिंह राशि के व्यक्ति का मजाक ना बनाएं। इन्हें अपनी इज्जत से खुद से भी ज्यादा प्यार होता है और अगर इज्जत पर सरेआम दाग लगे, तो यह इन्हें बर्दाश्त नहीं होता।

जितना हो सके प्यार दिखाएं

केवल दिखावे के लिए नहीं, दिल से इन्हें अपना प्यार दिखाएं। अपने प्यार को जताएं। इस प्यार को अगर आप सबके सामने जाहिर करें तो इन्हें और भी खुशी मिलती है।

धोखा देने की कोशिश भी ना करें

सिंह राशि का व्यक्ति लाइफ में कई दोस्त बनाता है, लेकिन अगर आप इनके दिल के बेहद करीब हैं तो इनकी लाइफ में आपसे जरूरी कोई दूसरा नहीं हो सकता है। लेकिन अगर आपने इनके विश्वास को ठेस पहुंचाई तो ये प्यार को भूलकर बदला लेने की भावना को ला सकते हैं।

इनके फैन बन जाएं

दिल से इन्हें प्यार करें और इनकी हर छोटी-बात पर सराहना करें। इन्हें एक स्टार के फैन की तरह प्यार करें। कोई इन्हें दिल से प्यार करे, इस बातब को जानकर ही अपना जान अपने पार्टनर पर छिड़कते हैं ये लोग।

इन्हें टोकने की कोशिश ना करें

किसी बात पर चर्चा चल रही हो या झगड़े में बहस हो रही हो, बीच में इन्हें चुप रहने की सलाह ना दें। ऐसा करने से इनका गुस्से का पारा और भी बढ़ जाता है।

धीरज से काम लें

सिंह राशि के इंसान में धैर्य की बहुत कमी होती है और अगर इन्हें ऐसा ही पार्टनर मिल जाए तो काम बिगड़ जाता है। इसलिए इन्हें ऐसा पार्टनर मिलना चाहिए जो बहुत धैर्यवान हो और सोच समझकर फैसले ले।

गेम खेलने की कोशिश ना करें

सिंह राशि के लोग अगर किसी को दिल से प्यार करते हैं तो उनके लिए उसे प्रति पैदा होने वाली भावनाओं की बहुत अहमियत होती है। इसलिए इनकी इन्हीं भावनाओं से खेलने की कोशिश ना करें। क्योंकि जख्मी 'शेर' से अधिक खतरनाक कुछ नहीं होता है। 

Web Title: 10 things to know if you are dating a leo

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे