इन 4 राशि के लड़कों की ओर सबसे अधिक आकर्षित होती हैं लड़कियां

By गुलनीत कौर | Published: September 28, 2018 11:52 AM2018-09-28T11:52:33+5:302018-09-28T11:52:33+5:30

राशि अन उसार व्यक्ति की पसंद, स्वभाव, करियर, प्यार, ऐसी कई बातों के बारे में जाना जा सकता है।

Women are more attracted to these 4 zodiac signs | इन 4 राशि के लड़कों की ओर सबसे अधिक आकर्षित होती हैं लड़कियां

इन 4 राशि के लड़कों की ओर सबसे अधिक आकर्षित होती हैं लड़कियां

सभी की पसंद एक जैसी नहीं होती है, लेकिन कई मुद्दों पर आकर कई बार हमारे एपसंद आसपास के लोगों के साथ मैच कर जाती है। ज्योतिष शास्त्र का मानना है कि व्यक्ति की पसंदिगी के बारे में उसके राशि चिह्न से जाना जा सकता है।

बारह राशि चिह्न में से आप किस राशि के भीतर आते हैं, इससे आपकी पसंद, स्वभाव, करियर, प्यार, ऐसी कई बातों के बारे में जाना जा सकता है। इसी आधार पर आज हम आपको बताएंगे कि लड़कियों को किस राशि के लड़के सबसे अधिक पसंद आते हैं।

ज्योतिष शास्त्र की माने तो 4 राशियां ऐसी हैं जिनके बहेतर आने वाले लड़कों की ओर लड़कियां सबसे अधिक आकर्षित होती हैं। आइए जानते हैं उन 4 राशियों के बारे में:

1. मिथुन राशि (Gemini)

अगर आपका राशि चिह्न मिथुन है तो आपको किसी लड़की को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए मेहनत करने की जरूरत नहीं है। आपका स्वभाव ही उन्हें आपकी ओर खींच ले आएगा।

मिथुन राशि के लड़के ये जानते हैं कि लड़कियों से किस तरह बात की जानी चाहिए। स्वभाव में गुणी होने के साथ इस राशि के लड़के रोमांटिक और इमोशनल भी होते हैं। इसलिए इन्हें थोड़ा भी जानने के बाद लड़कियां इनके साथ लंबा वक्त गुजारना चाहती हैं।

ये भी पढ़ें: प्यार तो कर लेते हैं लेकिन शादी के नाम से भागते हैं इन 4 राशियों के लोग

2. सिंह राशि (Leo)

पहली नजर में ही लड़कियों को अपनी ओर आकर्षित कर लेना, ये इस राशि के लड़कों के लिए मामूली बात है। और ऐसा ये जान बूझकर नहीं करते। इनकी पर्सनालिटी, बात करने का अंदाज, लड़कियों से मिलने का सलीका ये सब लड़कियों को इनकी ओर आकर्षित करता है।

सिंह राशि के लड़के प्रोफेशनल स्वभाव के होते हैं। वे जानते हैं कि पहली मुलाकात में किससे कैसे बात करनी है। खासतौर से लड़कियों को कैसे हैंडल करना है, कोई इनसे सीखे। ये लोग बेहद रोमांटिक भी होते हैं और शायद इसलिए लड़कियां खुलकर इनसे फ़्लर्ट भी कर लेती हैं।

3. तुला राशि (Libra)

इस राशि के लड़कों का स्टाइल दूसरों से काफी अलग होता है और ये लोग ये भी जानते हैं कि किस से कब, कहाँ और कैसे बात करनी है। इनका ये अंदाज लड़कियों को बेहद भाता है।

तुला राशि के लड़के शर्मीले होते हैं लेकिन इसके बावजूद एक-एक करके किस तरह से उन्हें आगे बढ़ना है और लड़की को अपनी ओर आकर्षित करके बात बढ़ानी है, इन्हीं अच्छी तरह आता है। इस राशि के लड़कों का प्रपोज करने का तरीका भी निराला होता है।

4. मकर राशि (Capricorn)

रंग सांवला हो या गोरा, लेकिन कुल मिलाकर लुक्स की बात की जाए तो मकर राशि के लड़के यहीं बार बाजी मार जाते हैं। ये सबसे बड़ा कारण है कि क्यों लड़कियां इस राशि के लड़कों की ओर आकर्षित हो जाती हैं।

लुक्स के अलावा इनकी बोली, पर्सनालिटी और स्मार्टनेस लड़कियों को इनकी ओर खींचती हैं। लव रिलेशनशिप भले ही मुमकिन ना हो, लेकिन लड़कियां इस राशि के लड़कों के साथ कम से कम दोस्तों का रिश्ता जरूर रखना चाहती हैं। 

Web Title: Women are more attracted to these 4 zodiac signs

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे