लाइव न्यूज़ :

Lunar Eclipse 2020: ग्रहण में बढ़ जाती हैं इनकी शक्तियां, जानें चंद्रग्रहण से जुड़ी कुछ विचित्र मान्यताएं

By मेघना वर्मा | Updated: July 5, 2020 09:15 IST

चंद्रग्रहण  5 जुलाई की सुबह 08:38 AM से शुरू हो चुका है। इसका परमग्रास 09:59 AM पर होगा और इसकी समाप्ति 11:21 AM पर।

Open in App
ठळक मुद्दे5 जुलाई 2020 को साल का तीसरा चंद्रग्रहण लग चुका है।भारत में इस ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा।

साल 2020 को आकाशीय घटना के लिए महत्वपूर्ण साल बताया गया है। इसी के चलते आज 5 जुलाई को साल का तीसरा चंद्र ग्रहण लग चुका है जो कि उपच्छाया चंद्र ग्रहण है। भारत में इस ग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा। इसका नजारा ऑनलाइन देखा जा सकता है। 

भारत में इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। धार्मिक मान्यताओं अनुसार सूतक काल ग्रहण लगने से पहले की वो अवधि होती है जिसमें किसी भी तरह के शुभ कार्य नहीं किये जाते। वैसे चंद्रग्रहण को लेकर हमारे देश समेत कई जगहों पर कई अलग-अलग मान्यता है। जिसे अजीबो-गरीब मान्यता भी कह सकते हैं। 

आइए आपको बताते हैं क्या है ये मान्यताएं-

यौन संबंध को लेकर मिथक

हिंदू धर्म में माना जाता है कि ग्रहण एक बुरा संकेत होता है। ग्रहण के दिन या सूतक काल के समय भी यौन संबंध नहीं बनाने चाहिए। माना जाता है कि इससे नकारात्मक एनर्जी पैदा होती है। इस वजह से असफलता हाथ लगती है मगर इस विषय पर कोई वैज्ञानिक तथ्य नहीं हैं। 

बढ़ जाती हैं वेयवोल्फ की शक्ति

पॉप कल्चर में इस बात का भी जिक्र मिलता है कि चंद्रग्रहण की रात वेयरवोल्फ की शक्ति बढ़ जाती है। वो उस समय खून के प्यासे हो जाते हैं। वेयरवोल्फ मूवीज या सीरीज जैसे वैम्पायर डायरीज या ट्वाइलाइट में इसे दिखाया गया है। 

दुनिया खत्म होने का संकेत

न्यूज 18 की मानें तो टोगो और बेनिन के बाटमालीबा लोगों का मानना है कि चंद्रग्रहण की रात पुराने झगड़ों को सुलझाने के लिए एक और साथ शांतिपूर्ण ढंग से एकत्र होने की रात है। इंका साम्राज्य परंपराओं में इस बात का जिक्र मिलता है कि चंद्रग्रहण की रात में ये आकाश में शोर करके चंद्रमा को निगलने वाले जुगआर का पीछा करने की रात है।

ग्रहण  5 जुलाई की सुबह 08:38 AM से शुरू हो चुका है। इसका परमग्रास 09:59 AM पर होगा और इसकी समाप्ति 11:21 AM पर। ग्रहण की कुल अवधि 02 घण्टे 43 मिनट की होगी। चंद्र ग्रहण को खुली आंखों से देखना सुरक्षित माना गया है। 

टॅग्स :चन्द्रग्रहण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतChandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्रग्रहण हुआ समाप्त, जानें ग्रहण के बाद क्या करें

पूजा पाठसाल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण खत्म, भारत के कई शहरों में दिखा, वीडियो

पूजा पाठChandra Grahan 2026: आज चंद्र ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए अपनी राशि अनुसार करें ये बेहद आसान उपाय

पूजा पाठChandra Grahan 2026: सिंह राशि में लगेगा चंद्र ग्रहण, इन 4 राशियों पर पड़ेगा ज्यादा प्रभाव, करियर-कारोबार में मुनाफा

पूजा पाठChandra Grahan 2026: दिल्ली, मुंबई समेत शहरों में कितने बजे दिखेगा चंद्र ग्रहण? जानें सूतक काल का समय

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े